Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 April, 2023 5:00 AM IST
बड़े काम की इमली

इमली (Tamarind) का फल लाल-भूरे रंग का होता है, जिसका इस्तेमाल न केवल इसके स्वाद की वजह से बल्कि स्वास्थ्य और पोषण के लिहाज से भी दुनिया भर में किया जाता है. एक कप साबुत इमली में मैग्नीशियम, सेलेनियम, पोटैशियम, विटामिन बी5, आयरन, फ़ोलेट, कैल्शियम, विटामिन बी6, फ़ॉस्फोरस, विटामिन के, कॉपर, विटामिन सी,  थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन होता है.

इमली का दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई व्यंजनों, मैक्सिकन व्यंजनों, मध्य पूर्वी व्यंजनों और कैरिबियन व्यंजनों में बहुत इस्तेमाल होता है. इमली सबसे ज़्यादा चटनी, मिठाई, ड्रिंक्स और मैरिनेड के लिए यूज़ होती है. ऐसा माना जाता ​​है कि इमली कब्ज़, बुखार, मलेरिया और दस्त जैसी बीमारियों के इलाज में मदद करती है. यह पॉलीफेनोल्स की अच्छी स्रोत है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं.

आइए अब हम इमली के जूस से सेहत को होने वाले फ़ायदे पर एक नज़र डालते हैं...

कब्ज़ करे दूर (Relieves constipation) - इमली का रस कब्ज़ के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करता है. ये हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और कब्ज़ की समस्या को रोक कर आंतों को स्वस्थ रखता है.

हाई एंटीऑक्सीडेंट (High antioxidants)- इमली का जूस कैटेचिन, प्रोसायनिडिन बी2 और एपिकेटचिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स का बढ़िया स्रोत है. इन एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग के रोधी माने जाते हैं. इमली फ़्री रेडिकल्स को न्युट्रालाइज़ करके हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है. इमली में मौजूद टार्टरिक एसिड शरीर की कोशिकाओं को फ़्री रेडिकल्स से भी बचाता है.

वजन कम करने में मदद करता है (Helps reduce weight) - इमली का गूदा फाइबर, पानी और हाइड्रॉक्सी साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है. ये सभी चीजें पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती हैं और एमाइलेज को बनने से रोककर हमारी भूख को कम करती हैं. जिससे हम खाते कम हैं, इस तरह हमें वेट लॉस में भी इमली से मदद मिलती है.

ऊतकों की मरम्मत और विकास में मदद (Helps repair and grow tissues) - इमली का रस अमीनो एसिड का एक बड़ा स्रोत है, हमारे शरीर को ऊतकों के विकास और मरम्मत के लिए अमीनो एसिड की ज़रूरत होती है.

मैग्नीशियम का स्रोत (Rich source of magnesium)- इमली मैग्नीशियम का रिच सोर्स है, मैग्नीशियम ब्लड प्रेशन कंट्रोल में मदद करता है. जिससे शरीर स्वस्थ रहता है.

ये भी पढ़ेंः इमली का जूस देगा आपको सेहत से जुड़ी ये फायदें

इसके अलावा हार्ट हेल्थ, बोन हेल्थ, नर्वस सिस्टम में सुधार सहित इमली के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं.

English Summary: Tamarind juice has a lots of health benefits
Published on: 04 April 2023, 11:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now