Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 April, 2020 5:00 PM IST

दुनिया की गंभीर बीमारियों में एक बीमारी मलेरिया भी शामिल है जो मच्छरों के काटने से फैलती है. हर साल इस बीमारी से कई लोगों की जान जाती है. मच्छर केवल मलेरिया ही नहीं, बल्कि डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं. ऐसे में सभी लोगों को अधिकतर साफ-सफाई रखने की सलाह दी जाती है, ताकि मच्छर अधिक संख्या में पनप न पाएं. इसी कड़ी में दुनियाभर के लोगों को मलेरिया के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) भी मनाया जाता है.

आपको बता दें कि दुनियाभर में मच्छरों को भगाने के लिए कई प्रकार की दवाइयां, स्प्रे और इलेक्ट्रिक बैट उपलब्ध कराए जाते हैं. फिर भी हमें मच्छरों से छुटकारा नहीं मिलता है, इसलिए आज हम आपको मच्छर भगाने के कुछ नेचुरल तरीके बताने जा रहे हैं. शायद ये तरीके दवाइयों, स्पे और इलेक्ट्रिक बैट से ज्यादा कारगर साबित हो पाएं.

कपूर

कपूर में भी मच्छरों से छुटकारा दिलाने का गुण पाया जाता है. अगर आप कपूर जलाते हैं और 10 से 15 मिनट के लिए कमरे को बंद कर देते हैं, तो आपको मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा.

पुदीना

मच्छरों से छुटकारा दिलाने में मिंट ऑयल काफी सहायता करता है. अगर आप शरीर पर इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपके आस-पास मच्छर भटक नहीं पाएंगे. इसके साथ ही घर में लगे प्लांट पर भी इसका छिड़काव कर देना चाहिए.

नीम का तेल

यह तेल मच्छरों को आसानी से भगा सकता है. एक शोध में भी बताया गया है  कि नीम का तेल और नारियल का तेल, दोनों को बाराबर मात्रा में मिलाकर शरीर पर लगा लें, तो आ-पास भटकते मच्छरों को भगाया जा सकता है. बता दें कि नीम में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं, जिसकी गंध मच्छरों को भागने में मदद करती है.

लहसुन

इसकी तीखी गंध से मच्छर दूर भागते हैं. अगर लहसुन को पानी में क्रश कर उबाल लिया जाए, इसके बाद पानी को घर में छिड़क दिया जाए, तो सारे मच्छर भाग जाते हैं.

तुलसी

कई शोध में कहा गया है कि तुलसी मच्छरों का लार्वा दूर करने में काफी मदद करती है. आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र किया गया है. अगर आप कमरे में खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा लगा देते हैं, तो घर में मच्छर आ नहीं पाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें: प्लास्टिक मल्चिंग: खेती में इस तकनीक को अपनाकर जरूर बढ़ाएं उत्पादन, पढ़िए इस विधि के इस्तेमाल की पूरी जानकारी

English Summary: Some natural methods to get rid of mosquitoes
Published on: 25 April 2020, 05:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now