Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 20 October, 2020 5:22 PM IST

हर किसी के सिर में दर्द होना एक आम बात है. सभी जानते होंगे कि माइग्रेन भी एक तरह का सिरदर्द है, लेकिन यह आम सिरदर्द से एकदम अलग होती है. माइग्रेन में होने वाला सिरदर्द काफी तकलीफदायक होता है. यह समस्या नसों से संबंधित होती है, जो सिर के दोनों या आधे हिस्से में हो सकती है. किसी-किसी को माइग्रेन का अटैक भी आ जाता है, लेकिन कुछ लोगों को यह कई दिनों तक प्रभावित करता है. आइए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनसे पता चलता है कि माइग्रेन का अटैक हो सकता है.

पाचन तंत्र प्रभावित होना 

माइग्रेन के अटैक से पहले पाचन तंत्र भी प्रभावित होने लगता है. यानी आपको कब्ज या दस्त की समस्या हो सकती है. माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत पर भी ध्यान देना चाहिए.  

कम या ज्यादा नींद आना 

कुछ लोगों को माइग्रेन अटैक से पहले थकान महसूस होती है. इसकी वजह से उन्हें कम या ज्यादा नींद भी आने लगती है. ऐसे में माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत को समझने की जरूरत है.

बार-बार मूड बदलना 

ऐसा बताया जाता है कि कुछ लोगों में माइग्रेन अटैक से कुछ दिन या कुछ घंटे पहले उदासी या चिड़चिड़ापन आ जाता है.

आंखों में धुंधलापन आना 

जब माइग्रेन अटैक का समय नजदीक आता है, तो आंखों में धुंधलापन छाने लगता है. इसके अलावा तेज रोशनी भी आंखों को प्रभावित करती है, इसलिए माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत को समझना चाहिए.

English Summary: Migraine sufferers pay attention to these signs
Published on: 20 October 2020, 05:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now