Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 January, 2019 3:55 PM IST

आज के समय में जिंदगी भागदौड़ भरी हो गई है जिससे हमारी जीवनशैली काफी ज्यादा गड़बड़ हो चुकी है। हम चाह कर भी खुद का कई बार ख्याल नहीं रख पाते हैं और आए दिन किसी न किसी बीमारी से घिरे रहते हैं. जो हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक है। कईं बार हम गंभीर बीमारी जैसे उच्च रक्तचाप, किडनी, लीवर जैसी समस्याओं आदि की चपेट में आ जाते है। ऐसे में न चाहते हुए भी हम कई सारी दवाईयों का सेवन करने लगते हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इसीलिए हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी पत्ती के बारे में जो इन सब बीमारियों के इलाज में सहायक होती है। यह पत्ती आपके लीवर, किडनी और हद्य आदि को तंदरूस्त बना देती है।

हम सभी ने आम का नाम सुना है तो यह सुनकर आपके मुंह में पानी आ जाता होगा। आम खाने का हर कोई दीवाना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को खाने के साथ ही इसके पत्तों में कई तरह के गुण होते है जो कि काफी सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

1. उच्च रक्त चाप

उच्च रक्त चाप आदि के इलाज के लिए आम के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते है। आम के पत्तों में एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते है। ये मधुमेह,एंजियोपैथी और रेटिनोपैथी के इलाज में भी काफी मददगार होते हैं।

2. मधुमेह में सहायक

मधुमेह के रोगियों को आम के पत्तों की चाय पीने से मधुमेह में काफी जल्दी राहत मिलती है। शरीर में तीन मह्तवपूर्ण अंग लीवर, किडनी, फेफड़ा, तीनों का स्वस्थ होना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल व खानपान के चलते इन तीनों पर गहरा असर पड़ता है।

3. आम की पत्तियों का काढ़ा

अगर आप आम की पत्तियों का काढ़ा पी लें तो आपको काफी राहत मिलेगी. आम की पत्तियों से बना कढ़ा पीने से ब्लड प्रेशर जैसी समस्या दूर हो जाती है जिससे सेहत को आराम भी मिलता है।

4. ऐसे बनाएं आम के पत्तियों का काढ़ा

हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से सेहत को सुधारने के लिए आपको आम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए. एक मीडियम साइज के बर्तन में डालकर रातभर भिगो कर इसे रखें। अगले दिन आम की पत्तियों का पानी पी लें। पानी का इसी तरह से रोजाना सेवन करने से आपकी सेहत को काफी लाभ हो जाएगा। अगर आप चाहे तो आप आम की पत्तियों को सूखाकर भी इसका इस्तेमाल चूर्ण के रूप में कर सकते है।

English Summary: Many diseases will be removed from the leaves of this plant
Published on: 21 January 2019, 03:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now