Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 May, 2019 5:40 PM IST

अंकुरित चने, मूंग आदि के लिए अब न तो किसी भी प्रकार के इंतजार की जरूरत रह गई है और न ही किसी भी झंझट की बात रही है। अब बाजार में अंकुरित रेडीमेड चने, मूंग और मोठ बड़ी आसानी से मिलने लग गए है. इसके अलावा अगर आप चाहे तो बाजार में रेहड़ी, ठेले और अन्य दुकानों पर मिलने वाले अंकुरित चने या मोठ से बनी ही चाट का मजा भी ले सकते है। अच्छी बात यह है कि शाम की चाय के समय या घर से ऑफिस लौटते समय जब थोड़ी-बहुत भूख लगे, तो अकुंरित चने या मूंग दाल से बने ये स्नैकस न केवल पेट भरने में काम ते है बल्कि शा के बाद से रात तक शरीर में ऊर्जा का संचार करने में भी अहम भूमिका निभाते है। तो आइए जानते है कि अंकुरित व्यंजन और मोठ खाने से क्या फायदा होगा-

1. मोठ से फैट होगा कम

अंकुरित मोठ शरीर से फैट कम करने में मदद करती है, साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके विकास में हम भूमिका को निभाती है. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाती है और पाचन तंत्र को भी दुरूस्त रखती है. उच्च रक्त चाप में इसे विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है. इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो जाता है।

2. सुस्ती दूर करें

दूसरी तरफ देखे तो अकुंरित काले चने सुस्ती और थकान को दूर करने में  रामबाण माने जाते है। इसलिए रोजाना अंकुरित चने खाने से आप कुछ ही दिनों में अपने अंदर ज्यादा ऊर्जा महसूस करने लगते है। ये रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखते है, इसीलिए शुगर के मरीजों के लिए यह बेहद ही लाभकारी माने जाते है। इनके सेवन से आयरन की कमी पूरी होती है।

3. सुस्त काया के लिए

 अंकुरित मूंग को लेकर आजकल युवतियों में खासा क्रेज दिखाई पड़ता है जिसकी वजह है स्लिम फिगर। कई लड़कियां और महिलाएं फिट शरीर की चाह रखती है। वैसे पुरूषों के लिए भी यह फयदेमंद होते है, प गृहिमी है तो अंकुरित चने और मूंग घर में भी तैयार कर सकते है।

4. गुणों की खान है अंकुरित मोठ

अंकुरित मोठ प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स, खनिजों और फाइबर का बेहतर स्त्रोत होता है। इसमें जिंक भी पाया जाता है जो कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है और यह कई तरह क सलाद के ड्रेसिंग में भी काम आता है। जिससे उक्त सलाद का जायका और पोषण काफी बढ जाता है.

5. फाइबर से भरपूर

अंकुरित मूंग, दाल, नींबू और मसाले के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। आगर आप इसके स्वाद में इजाफा करना चाहते है तो साथ में बारीक प्याज, थोड़ा सा अदरक के लच्चे और बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते है। अंकुरित बीज में विटामिन ए, सी और ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

English Summary: Make a better health to eat sprouted grams
Published on: 10 May 2019, 05:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now