Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 May, 2019 4:56 PM IST

बेकिंग सोडा का ज्यादातर इस्तेमाल किचन में खाना बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन कुछ लोग ये नहीं जानते कि यह मामूली सी दिखने वाली चीज़ आपके सिर से लेकर पैरों तक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी कारगर है. इसके साथ ही इसमें एंटीफंगल, एंटीसेप्टिेक और एंटी-इंफ्लेमेट्री आदि गुण भी काफी अधिक मात्रा में मौजूद होते है, जो हमारे शरीर को कई तरह की होने वाली समस्याओं से बचाते है.

कील-मुंहासों

अगर आप कील-मुंहासों से परेशान है, तो आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा में हल्का सा पानी मिलाकर पेस्ट बना कर अपने मुहांसों पर लगाए. क्योंकि बेकिंग सोडा आपकी त्वचा के pH लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है और आपका चेहरा भी चमकदार बनाता है.

गोरी रंगत

अगर आप गोरी रंगत पाना चाहते है, तो इसके लिए आपको बेकिंग सोडा का उपयोग करना चाहिए. क्योंकि ये आपके डेड सेल्स को खत्म कर त्वचा में निखार लाता है. बेकिंग सोडा में आप गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाए इससे आपके चेहरे को ठंडक भी पहुंचेगी.

शरीर की दुर्गंध

अगर आप शरीर की दुर्गंध से परेशान है तो आप इस से निजात पाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करे.  क्योंकि ये पसीने को सोखने में बहुत कारगर होता है. इसके साथ ही ये बदबू को दूर करता है. आपको रोज़ाना नहाने से पहले इसे हल्का सा पानी में मिलाना होगा।

कीड़े के काटने पर

कीड़े के काटने पर आप बेकिंग सोडा और पानी से बना पेस्ट लगाएं. क्योंकि बेकिंग सोडा कीड़े के ज़हर को  बेअसर कर त्वचा की जलन और खुजली से राहत देने में मदद करता है.

दांतों को सफेद

अपने दांतों को सफेद करने  के लिए, एक  स्ट्रॉबेरी को पीस कर 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं. फिर ये पेस्ट अपने दांतों पर लगाए और पांच मिनट के लिए छोड़ दें. फिर अपने दांतों को अच्छे से ब्रश करें और कुल्ला करें. इस तरह सप्ताह में एक बार से अधिक नहीं करना चाहिए.

English Summary: Know the unhealthy benefits of baking soda
Published on: 16 May 2019, 04:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now