Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 July, 2022 5:38 PM IST

बारिश का मौसम चल रहा है और बाज़ार में जामुन की अवाक बड़े पैमाने पर होती है और बहुत सारे लोग इसे खाते हैं और इसका आनंद लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों के मन में जामुन को लेकर गलत धारणा बनी हुई है जैसे इसे खाने से डायबिटीज बढ़ जाती है. ऐसे में  आज के इस लेख में जामुन के असल फ़ायदों के बारे में बताएंगे.  

जामुन देखने में काले रंग का होता है और साथ ही आकार में छोटा होता  है. आयुर्वेद के अनुसार, जामुन के कई सारे औषधीय गुण होते हैं. इन औषधीय गुणों में जामुन सबसे ज़्यादा डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा जामुन पाचनतंत्र के लिए, चेहरे के लिए, आंखों के लिए भी जाना जाता है.

जामुन से होने वाले फ़ायदे

मुंहासे दूर करने में सहायक होता है जामुन

जामुन के फायदों के बारे में बात करें, तो जामुन का उपयोग पिम्पल्स यानि मुंहासों को ठीक करने में किया जाता है. इसके लिए आपको जमुन का रस या उसकी पत्तियों के रस को अपनी त्वचा पर लगाना होगा. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसे लगाने से त्वचा पर आने वाला तेल कम होता है और चेहरे को मुहांसों से निजात मिलती है.

ये भी पढ़ें:जामुन के बीज का पाउडर: स्वास्थ्य का खजाना

आंखों की बीमारी में सहायक होता है जामुन

हमारी आंखें जीवन और शरीर का एक अहम हिस्सा हैं. अगर इनमें कोई दिक्कत होती है, तो हमें बहुत परेशानी होने लगती है, इसलिए आंखों का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है. मगर आप इसके लिए जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. जामुन के 15 से 20 कोमल पत्तों को पानी में डालकर उबल लेना है और उसके बाद इसके पानी से अपनी आंखों को धोना है. ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा.

दांत के दर्द में जामुन का प्रयोग होता है

दांत संबंधी किसी भी समस्या में जामुन का प्रयोग करने से काफी फायदा होता है. इसके लिए आप जामुन के पत्तों का रस बना लें और इसे दांत और अपने मसूड़ों पर नियमित रूप से मलें, जिससे आपके दातों को आराम मिलेगा. इसके साथ ही दांतों की सेंसिटिविटी की प्रॉब्लम को भी समाप्त करेगा.     

English Summary: know here the lot of benefits of blackberry
Published on: 04 July 2022, 05:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now