Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 June, 2022 2:41 PM IST
Health benefits of Cinnamon.

दालचीनी(Cinnamon) एक ऐसा मसाला है, जो कि भारतीय रसोई में उपलब्ध होता ही है. इसका उपयोग करी से लेकर केक तक, कई चीजों में किया जाता है. दालचीनी का नाम चीनी से मिलता जुलता है, लेकिन यह स्वाद में हल्का कड़वा और भोजन के स्वाद को दोगुना करने वाला होता है.   

सिर्फ इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी काफी मदद करता  है. यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दालचीनी को डाइट में किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करें, क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन घटाने की प्रक्रिया तेज करने में मदद करता है.

दालचीनी को निम्न प्रकार से उपयोग कर सकते हैं

पानी के साथ दालचीनी

वजन घटाने के लिए सबसे पहला और आसान उपाय है कि दालचीनी को पानी के साथ उबाल कर दिन में 3-4 बार  इसका ड्रिंक के रूप में सेवन करें.

शहद,नींबू और दालचीनी का उपयोग करें

वजन घटाने के लिए शहद,नींबू और दालचीनी की चाय का सेवन करें. वजन घटाने के साथ-साथ यह शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है.

ये भी पढ़ें:Fitness Tips: अपनी लाइफस्टाइल में जोड़ें ये फिटनेस टिप्स और महसूस करें चुस्त और फुर्तीलापन.

जूस के साथ दालचीनी का उपयोग करें

फल और सब्जियों के जूस में भी दालचीनी पाउडर मिलाकर आप उसका सेवन सकते हैं. इसके सेवन ना सिर्फ जूस का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह वजन घटाने में भी सहायक होता है.

कॉफी के साथ दालचीनी का उपयोग करें

अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आप के लिए दालचीनी का उपयोग करना सबसे आसान है, क्योंकि दालचीनी के पाउडर को आसानी से कॉफी में मिलाकर पिया जा सकता है. यह काफी हेल्दी और वजन घटाने में सहयक होता है.  

English Summary: know here lot of benefits of Cinnamon
Published on: 14 June 2022, 02:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now