Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 April, 2023 4:23 PM IST
कीवी फल खाने से मिलेगी जबरदस्त शक्ति

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानव शरीर के लिए सही खान-पान बहुत ही जरूरी है. लेकिन इस महंगाई के दौर में आम लोगों के लिए सही खान-पान भी नहीं हो पा रहा है. ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसा एक फल को लेकर आइए है, जो बाजार में आपको कम दाम और सरलता से मिल जाएगा.

बता दें कि इस फल को खाने से व्यक्ति को कई तरह की खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कीवी फल की, जो खाने में बेहद ही खट्टा होता है. अगर आप इसे पहली बार खाएंगे तो शायद खा न पाएं. लेकिन जितना यह खट्टा होता है, उतना ही यह सेहतमंद होता है.

कीवी फल में विटामिन (Vitamins in kiwi Fruit)

विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम आदि. इस फल में इतने विटामिन मौजूद होने के चलते इसे खाने से व्यक्ति को कार्डियोवैस्कुलर रोग, ब्लड प्रेशर और आंखों के रोग से मुक्ति मिलती है.

कीवी फल को खाने के फायदे (Benefits of Eating kiwi Fruit)

स्किन के लिए फायदेमंद: कीवी फल खाने से स्किन से संबंधित कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण होने के चलते त्वचा पर होने वाले रैशेज, मुंहासे और सूजन में राहत मिलती है. इसे नियमित रूप से खाने से त्वचा हेल्दी रहती है.

खून के थक्का से छुटकारा: अगर आप रोज एक कीवी का फल खाते हैं, तो आपके शरीर में कभी खून का थक्का नहीं बनेगा. साथ ही किडनी और हार्ट अटैक संबंधित परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.

तनाव से मुक्ति: कीवी खाने से व्यक्ति का तनाव कम होता है. इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से शक्तिशाली बनाता है.

कब्ज से दूरी: अगर आप कब्ज की दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो आप दिन में एक कीवी के फल को खाएं. इसके सेवन मात्रा से आपका पाचन क्रिया ठीक हो जाएगा और साथ ही पेट की कई तरह की बीमारियों को दूर करेगा.

ये भी पढ़ें: इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स, छूमंतर हो जाएगा वायरस

इम्यूनिटी मजबूत: व्यक्ति की इम्यून सिस्टम सही नहीं होने के चलते व्यक्ति कमजोर व रोगों से गिर जाता है. लेकिन आप कीवी के फल को खाते हैं, तो आप इनसे मुक्ति पा सकते हैं और लंबे समय तक अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं.

English Summary: Kiwi Health Benefits: By eating Kiwi fruit daily, you will get tremendous strength, this disease will not come near you
Published on: 22 April 2023, 04:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now