Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 June, 2025 5:47 PM IST
जामुन खाने के अद्भुत लाभ (Image Source: Freepik)

Berries Benefits:  जामुन एक ऐसा फल है, जिसे स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. जामुन कम कैलोरी के लिए अच्छा फल होता है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी, जिंक और कैल्शियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. साथ ही, इस फल में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

बता दें कि जामुन का सेवन/Consuming Berries करने से कई तरह की बिमारियों से राहत मिलती है. माना जाता है कि जामन खाने से कैंसर जैसी बिमारी से लड़ने में मदद मिलती है. आइए जामुन खाने के फायदे क्या-क्या है?

जामुन खाने के फायदे/ Benefits of Eating Berries

डायबिटिज में फायदेमंद

जामुन खाने से शुगर पेशेंट को बहुत फायदा होता है. यह रक्त के अंदर शक्कर की मात्रा को कम करता है. डायबिटिज के पेशेंट को रोजाना जामुन का सेवन करना चाहिए. जामुन की गुठली ब्लड प्रेशर को कम करने मे काम आती है.

पेट की समस्या

पेट की समस्या को दूर करने के लिए भी जामुन बहुत फायदेमंद होता है. पेट समस्या रोगी को जामुन खाने से पेट साफ होता है. जैसे- पेट की ऐठन जैसी समस्या को दूर करने में जामुन की छाल का काढा बनाकर पीने से दूर हो जाती है.

‌‌‌पत्थरी में फायदेमंद

अगर किसी व्यक्ति को पत्थरी की समस्या है, तो जामुन का पावडर बनाकर रोजाना सुबह पानी के साथ फंकी करें. इसे पत्थरी की समस्या भी दूर हो जाती है.

ल्लिवर के लिए लाभदायक

यदि लिवर की समस्या है, तो रोजाना सुबह शाम जामुन के रस का सेवन करें, ताकि लिवर की समस्या दूर हो हो जाए.

त्वचा की निखार

जामुन के बीजों का प्रयोग चेहरे पर पिंपल्स को हटाने के लिए भी उपयोग किया जाता है, बीजों को पीस कर दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और ऐसा कई दिनों तक करें, जिससे चेहरा साफ होगा, चेहरे के दाग दब्बे दूर करने में मदद करेगा.

बच्चों के लिए लाभदायक

जामुन का फल बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर बच्चों को दस्त की समस्या हो तो जामुन की ताजी छाल को पिस कर बकरी के दूध के साथ मिलाकर पीने से बेहद लाभ मिलता है. बच्चे अगर बिस्तर पर पेशाब करते हैं, तो जामुन का चूर्ण खिलाने से राहत मिलती है.

English Summary: jamun summer season fruit Amazing benefits of eating berries
Published on: 19 June 2025, 05:51 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now