Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 February, 2019 6:02 PM IST

वैसे तो किशमिश को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है और यह सेहत के लिए लाभकारी होती है। लेकिन सर्दी के मौसम में किशमिश खाने से बहुत स्वास्थ्य लाभ होते हैं. अगर आप सर्दी में किशमिश का सेवन करते हैं तो इसको खाने से कई तरह की बीमारियों से निजात पा सकते है। एक रिसर्च से ये बात पता चली है कि ठंड के मौसम में किशमिश का सेवन करने से कब्ज, एनीमिया, दुबलापन, शरीरिक कमजोरी जैसी कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। किशमिश का सेवन आपके वजन को संतुलित करने में काफी मददगार साबित होता है। तो आइए जानते है क्या है किशमिश खाने के फायदेः

त्वचा को निखारे

किशमिश में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो आपकी त्वचा को निखारने में काफी ज्यादा मदद करते है। यह त्वचा में मौजूद कोशिकाओं की भी रक्षा करते है और आपकी त्वचा को भी निखारने में काफी ज्यादा सहायक होते है।

विषैले पदार्थ बाहर करे

किशमिश का नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है जिससे आपको कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

पाचन तंत्र बनाए मजबूत

अगर आपको पेट से संबंधित बीमारियों से जूझना पड़ता है तो किशमिश का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है।

बुखार में देती लाभ

किशमिश का सेवन बुखार में काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में प्रोनोलिक फाइट्रोन्यूट्रिएंस भारी मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व जीवाणुनाशक, एंटीबायोटिक, और एंटीअक्साइड के लिए जाना जाता है।

इस तरह से करें किशमिश का सेवन

किशमिश का अगर आप ठीक से सेवन करना चाहते हैं तो 12 से 15 किशमिश को अच्छी तरह से उबालकर रात को सोते समय दूध के साथ सेवन करें। इसके अलावा आप किशमिश को पानी में भिगोकर भी खा सकते है। इसके पानी को भी आसानी से पी लेना चाहिए ।

English Summary: It's important to eat raisins in winter
Published on: 02 February 2019, 06:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now