Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 April, 2020 9:58 AM IST

देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसे में सभी लोग घरों में रहकर तरह-तरह के पकवान बना रहे हैं. रोजाना नई डिश बनाकर अपनी कुकिंग स्किल को निखार रहे हैं, सोशल मीडिया पर हर मिनट एक नई डिश की तस्वीर देखने को मिल रही है. अगर आप भी इन दिनों कुछ मीठे में कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो आप पनीर की खीर बना सकते हैं. यह डिश घर बड़ी आसानी से बन जाती है. आपने अक्सर पनीर की सब्जी या पनीर के पकौड़े बनाए होंगे, लेकिन इस बार आप पनीर की खीर बनाएं. यह डिश मुंह के साथ-साथ रिश्तों में भी मिठास घोल देगी, तो आइए आपको पनीर की खीर बनाने की विधि बताते हैं.

पनीर की खीर बनाने के लिए ज़रूरत का सामान

  • दूध

  • पनीर

  • इलायची

  • चीनी

  • काजू, बादाम, किशमिश

पनीर की खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले दूध को गैस पर रखकर उबाल लें.

  • अब उसमें पनीर घिस कर डाल दें.

  • इसके बाद पनीर और दूध के मिश्रण को अच्छी तरह पका लें.

  • जब दूध गाढा़ हो जाए, तो उसमें स्वाद अनुसार चीनी डाल दें.

  • अब खीर को लगातार चलाते रहें.

इसके बाद किशमिश और केसर डाल दें. इसके साथ ही इलायची पाउडर डाल दें. इस तरह आपकी पनीर की खीर तैयार हो जाएगी. आप इसमें काजू और बादाम को बारीक काटकर डाल सकते हैं. यह खाने में बहुत अच्छी लगती है.

English Summary: How to make Paneer Kheer
Published on: 12 April 2020, 10:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now