Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 March, 2020 5:44 PM IST

'जलेबी' का नाम तो सुना ही होगा. हमारे देश में ज्यादातर लोग नमकीन से ज्यादा मीठे के शौकीन हैं और जलेबी एक ऐसी मिठाई है जिसके शौकीन बच्चों से लेकर बड़े तक हैं लेकिन अधिकतर लोग इसके ज्यादा सेवन से बचते हैं. क्योंकि ये मैदा से बनी होती है लेकिन आज हम आपको मैदा की नहीं बल्कि आलू से बनी जलेबी के बारे में बताएंगे. बता दें कि मैदे से बनी जलेबी शरीर के लिए काफी नुकसानदेह होती है. क्योंकि ये आसानी से पचती नहीं है और हमारी आंतों में जाकर चिपक जाती है. ऐसे में जितना हो सके हमें इससे परहेज करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कुछ ही मिनटों में घर पर आसानी से आलू की जलेबी बनाने का तरीका...   

आवश्यक सामग्री:

क्रम

              सामग्री

मात्रा

1

उबले हुए आलू

3

2

दही

1/2 कप

3

सिंघाड़े का आटा

1/2 कप

4

चीनी

1 कप

5

पिस्ता

2 से 3

6

पीला रंग

1 चुटकी

7

घी

1 बड़ा कप

8

इलायची पाउडर

1 चम्मच

9

नींबू

1

10

लाल रंग

1 चुटकी

 

आलू की जलेबी बनाने की पूरी विधि:

सबसे पहले उबले हुए आलू ले और उसे छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लें.

फिर कद्दूकस किए हुए आलू में सिंघाड़े का आटा मिलायें.

उसके बाद आधे नींबू का रस, 1/2 कप दही, 2 से 3 पिस्ता और एक चुटकी पीला और लाल रंग डालकर सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.

इस बात का ध्यान रखें कि यह मिश्रण ज्यादा टाइट या फिर ज्यादा गीला ना हो.

फिर आलू की जलेबी के लिए कोन बनाने के लिए 1 गिलास लें और उस गिलास के अंदर एक साफ पॉलीथिन डालें

अब आलू जलेबी के लिए बनाये गए मिश्रण को इस कोन में डालें. इस कोन के ऊपरी हिस्से को अच्छे से टाइट करके बांध लें और फिर कोन के निचले वाले भाग को एक कैंची की मदद से थोड़ा सा काट लें.

फिर पैन में घी डालकर गर्म करें. जब घी अच्छे से गर्म होने लगे तो इसमें इस घोल को जलेबी का शेप देते हुए कोन की मदद से डालें.

उसके बाद धीमी आंच पर जलेबी को करारा होने तक अच्छे से तलें. जब यह हल्की ब्राउन रंग की हो जाए तो जलेबी को चाशनी में डाल दें.

फिर चाशनी से निकालने के बाद गरमागरम आलू की जलेबी को सर्व करें

English Summary: How to make aalu jalebi at home with in few minutes
Published on: 17 March 2020, 05:47 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now