Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 January, 2019 5:18 PM IST

हिंदू धर्म में तुलसी का काफी महत्व माना जाता है. लोग प्रतिदिन तुलसी पर रोजाना जल चढ़ाने का कार्य करते है. तुलसी एक झाड़ीनुमा उगने वाला पौधा होता है. तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है और यह कई तरह की बीमारियों के उपचार में भी काम आती है. इसके पत्ते कैंसर और दिल जैसी बीमारियों को दूर रखने में काफी ज्यादा मदद करता है. इसमें कई तरह के विटामिन और तत्व भी मौजूद होते है. तो आइए जानते है कि औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी किस तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है.

तुलसी के फायदे

1. सर्दी -जुकाम में फायदेमंद

अगर आपको सर्दी जुकाम हो या फिर हल्का सा बुखार हो तो काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से तुरंत फायदा होता है. आप चाहें तो इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं.

2. पीरियडस की समस्या

कई बार महिलाओं को पीरियडस की अनियमितता की शिकायत हो जाती है. ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना बेहद ही फायदेमंद होता है. मासिक धर्म की अनियमिता के समय तुलसी के पत्तों का सेवन लाभकारी होता है.

3. दस्त

यदि आपको दस्त की कोई भी समस्या है तो तुलसी के पत्तों के इलाज से आपको ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है. तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें. इसको तीन-चार बार चाटने पर आपको फायदा मिलेगा.

4. सांस की दुर्गंध आने पर

सांस की दुर्गंध आने पर भी तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं. चूंकि यह नेचुरल होता है इसीलिए इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.

5. चेहरे की चमक के लिए

त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी तुलसी एक बेहद ही महत्वपूर्ण औषधि है. तुलसी का सेवन करने से चेहरे पर कील-मुहांसे खत्म हो जाते हैं और चेहरे पर रौनक आ जाती है.

6. कैंसर के इलाज मे

कई शोध होने के बाद तुलसी और इसके बीजों को कैंसर के इलाज के लिए फायदेमंद माना जाता है.

7. चोट लग जाने पर

अगर आपको किसी भी तरह की चोट लग गई हो तो तुलसी के पत्तों को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाएगा.

English Summary: how to beneficial Tulsi for good health
Published on: 03 January 2019, 05:20 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now