Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 December, 2019 4:35 PM IST

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को खुजली की समस्या हो जाती है क्योंकि ठंड के मौसम में हमारा शरीर पूरी तरह ढका होता है जिस वजह से  त्वचा को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और त्वचा शुष्क (Dry ) होने लगती है जिससे से लोगों के शरीर में खुजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में अगर आप ज्यादा खुजली कर ले तो त्वचा में दाने और हल्की लालिमा होने लगती है और समय रहते इसका इलाज न किया जाये तो दानों में पस (रेशा ) बन सकती है जोकि भविष्य में एक बड़ी बीमारी का रूप धारण कर सकती है.

देर तक नहाने से करें परहेज

अगर आप ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाते है तो त्वचा का प्रॉटेक्टिव ऑइल यानी सुरक्षात्मक तेल बाहर निकल जाता है. जिससे त्वचा रूखी हो जाती है और जिससे शरीर में खुजली होने लगती है. इसलिए जितना हो सके गर्म पानी से परहेज ही करें.

ढेर सारा पानी का सेवन करें

सर्दियों में लोग पानी बहुत कम पीते है जिस वजह से डीहाईड्रेशन की समस्या हो जाती है. इसके साथ ही त्वचा भी रूखी होने लगती है. इसलिए जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें.

तुलसी के पत्ते का सेवन

सर्दी के मौसम में तुलसी के पत्तों का सेवन करें. क्योंकि इसमें मौजूद तत्व त्वचा को बैक्टीरिया से दूर रखता है और त्वचा को रूखा होने से भी बचाता है.

बेकिंग सोडा

सर्दी के मौसम में बेकिंग सोडा भी खुजली संबन्धित समस्या से राहत पाने के एक रामबाण इलाज है। ऐसे में आप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर उसकी पेस्ट तैयार करें. शरीर के जिस भाग में खुजली हो रही है उस हिस्से में लगाए. ऐसा करने से आपको काफी हद तक खुजली से राहत मिलेगी.

पेट्रोलियम जैली का करे इस्तेमाल 

अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा संवेदशील है, तो आप पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल कर सकते है. इससे खुजली तो कम होगी ही त्वचा भी मुलायम बनेगी.

English Summary: Homemade Remedies : Do not ignore the itching of winter, otherwise you may suffer from serious diseases. --
Published on: 26 December 2019, 04:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now