Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 December, 2019 5:12 PM IST

सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म चीजों को ही खाना पसंद करते है पर कई लोग ऐसे भी है जो ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम या फिर संतरा आदि के शौकीन होते है. कई लोग तो ठंड में संतरे के जूस का सेवन करना बहुत पसंद करते है और उसके बीजों को फेंक देते है. लेकिन आज हम संतरे के जूस की बात नहीं करेंगे हम बात करेंगे इसके बीजों की, जो संतरे के गुणों की तरह ही फायदेमंद होते है. इसके सेवन से आलस तो भागता ही इसके साथ शरीर में एक नवीन ऊर्जा का संचार भी होता है. तो आइये जानते है इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में……

बीमारियों से बचाने में सहायक

इसके बीजों में भी संतरे की तरह ही विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते है जोकि हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करते है.

फ्लेवर के लिए उपयोगी

इसके बीजों में एसेंशियल ऑयल होता है. इसलिए इस ऑयल को निकाल कर खाने की चीजों में फ्लेवर देने के लिए उपयोग किया जाता है.

ऊर्जा बढ़ाने में सहायक

इसके बीजों में पामिटिक, ओलेक और लिनोलिक एसिड इत्यादि तत्व शामिल होते है. जो हमारे शरीर के आलसपन और थकावट को दूर कर एनर्जी बूस्टर का काम करते है. जिससे हमारा शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और आप फ्रेश महसूस करते है. इसलिए इसके बीजों का पाउडर बना कर भी सेवन कर सकते है.

बालों के लिए असरकारक

इसके बीजों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते है जोकि हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके बीजों से बना तेल एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है.इसका उपयोग स्कैल्प में रक्त प्रवाह की गति को तेज कर बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है.   

English Summary: Health benefits of orange seeds
Published on: 28 December 2019, 05:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now