Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 April, 2020 8:08 PM IST

इन दिनों रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है. इन दिनों रोज़ा रखने वाले लोग खजूर को भी अपने खाने का हिस्सा बनाते हैं. खजूर खाना हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है. शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसकी बहुत किस्में पाई जाती हैं, जिनमें कई प्रकार के गुण होते हैं. आइए आपको खजूर की किस्मों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

मेडजूल खजूर (Medjool Dates)

खजूर की यह किस्म शुगर फ्री होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित है. इस खजूर को खाने से शरीर की थकान कम होती है, क्योंकि यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स समेत हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. इसका रोजाना सेवन करने से सेहत बनी रहती है.

अजवा खजूर (Ajwa Dates)

कहा जाता है कि खजूर की यह किस्म मोहम्मद साहब को बहुत पसंद थी. वह अपना रोज़ा इसी किस्म के खजूर को खाकर खोलते थे, इसलिए इसको खजूर का राजा माना जाता है. अधिकतर मुस्लिम समुदाय अपना रोज़ा इस खजूर को खाकर खोलते हैं.

कलमी खजूर (Kalmi Dates)

इस खजूर की किस्म में रोग प्रतिरोधक की क्षमता अधिक होती है. बता दें कि यह खजूर ग्लूकोज और फ्रक्टोज इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत सहायक है. इस किस्म के खजूर खाने से डायरिया और पेट संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है.

अन्य किस्में (Other varieties)

खजूर की अन्य किस्मों में खुदरी, अंबर, जाहिदी, सफावी, मबरूम और सुक्कारी शामिल हैं. खजूर का सेवन बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, जोड़ों का दर्द, पेट का दर्द समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाकर रखता है.

ये खबर भी पढ़ें: सामूहिक खेती में किसानों को मिली सफलता, 173 किसानों की जमीन मिलकर बनी 200 एकड़

English Summary: Eating every variety of dates is beneficial for health
Published on: 28 April 2020, 08:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now