Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 July, 2020 4:16 PM IST

दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से 2 जुलाई की रात देहांत हो गया. मशहूर सरोज खान बॉलीवुड के पहली ऐसी कोरियोग्राफर थी , जिन्होंने प्रोफेशनली इस फील्ड में कदम रखा और सफलता भी अर्जित की. उन्होंने लगभग 2000 से ज्यादा फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ किए हैं. आइए, आज हम जानते हैं दिल की बीमारी से जुड़ी कुछ बातें...

सरोज खान को उनके फैंस और स्टार मास्टरजी कहकर बुलाते थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद  20 जून को उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. तभी से फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे, लेकिन वह फिर कभी घर वापस नहीं लौट सकी. सूत्रों के मुताबिक, सरोज खान डायबिटीज और अन्य बीमारियों से जूझ रही थीं. उनकी 24 जून को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.  

2 जुलाई की रात कोरियोग्राफर को दिल का दौरा पड़ा. इसका मतलब होता है कि कार्डियक अरेस्ट में हार्ट फंक्शन का अचानक और अप्रत्याशित रुप से बंद हो जाना. ऐसे में व्यक्ति श्वास और चेतना खो देता है. सरल शब्दों में, कार्डियक अरेस्ट के दौरान हृदय अचानक काम करना बंद कर देता है और अक्सर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है.  

कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक के बीच बहुत से लोग भ्रमित हो जाते हैं. अंतर यह है कि दिल के दौरे में, धमनियां अवरुद्ध होती हैं जो शरीर में ऑक्सीजन के नियमित प्रवाह की अनुमति नहीं देती हैं . दिल का दौरा अचानक हो सकता है और चुपचाप घंटों तक भी रह सकता है. 

ये खबर भी पढ़े: ड्रैगन फ्रूट खेती से होती है लाखों में कमाई, जानिए करने का तरीका

English Summary: choreographer Saroj Khan dies of cardiac arrest
Published on: 03 July 2020, 04:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now