जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 May, 2019 4:53 PM IST

गर्मियों का मौसम आ गया है. इस मौसम में शरीर में गर्मी होना आम बात है. लेकिन यही गर्मी बार-बार हो तो नज़र अंदाज न करें. क्योंकि ये गंभीर समस्या का भी रूप ले सकती है. जैसे गर्मियों में बार -बार मुँह में छाले होना जिसे हम माउथ अल्सर और कंकर सोर्स के नाम से भी जानते है. अगर आपके होठों, मसूड़े या फिर मुंह के किसी भाग में कोई सफेद घाव या कभी मुंह से खून निकले तो समझ जाए कि आपको माउथ अल्सर हो गया है. ऐसे में आप इसका तुरंत उपचार करवाना शुरू कर दें. क्योंकि ये आम दिखने वाली समस्या भविष्य में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का रूप भी ले सकती है.

माउथ अल्सर के लक्षण

अल्सर हो जाने पर खाते और पीते समय आपको असहनीय दर्द महसूस होता है

सारा दिन शरीर में थकावट रहती  है

चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है.

छाले लाल होने लगते है.

जाने कैसे होता है ‘मुँह का कैंसर’

मुँह के कैंसर में आपकी खाल सफ़ेद होने लग जाती है,जिससे आपके मुंह में लचीलापन खत्म हो जाता है. इस हालात में अगर आप कुछ खाते है तो आपको ऐसा लगता है जैसे आपके मुंह में कोई गाँठ पड़ गई हो इसलिए इन लक्षणों को नज़रअंदाज न करे और तुरंत जा कर डॉक्टर की सलाह ले.

इन चीज़ों का रखे ध्यान

जितना हो सके अपने खाने में विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करे. ज्यादा फ्राई और मसालेदार चीज़ों का सेवन न करे. मौसम के हिसाब से हरी सब्जियां का सेवन करें. रोज़ाना खाने में कच्चे प्याज का प्रयोग करें. दूध,दही, बटर मिल्क और पनीर युक्त चीज़ें खाएं. गर्म पानी से दिन में 2 -3 बार गरारे करें.

English Summary: causes of mouth ulcers
Published on: 11 May 2019, 04:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now