Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 December, 2019 3:30 PM IST

हमारे देश में पान खाना कई लोग पसंद करते है. यहां पान खाना एक परंपरा माना जाता है. भारतीय घरों में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है, साथ ही पूजा में इसके पत्तों का प्रयोग भी किया जाता है. बाजार में पान की पत्तियां कई रंगों में मिलती हैं. ये कुछ गहरे हरे रंग की होती हैं तो कुछ हल्के रंग की. पान को सुपारी, कत्था, चूना समेत कई चीजों में मिलाकर खाया जाता है. बता दें कि कई लोग पान को खाना गलत आदत समझते है, लेकिन इसको खाने से कई तरह के फायदे होते है. माना कि पान खाकर इधर-उधर थूकना एक बहुत गंधी आदत है, लेकिन ये हमारे शरीर को कई सारे रोगों से बचाता है. बस इसको खाते वक्त कूड़ेदान का ही इस्तेमाल करें. वैसे पान को खाने के बाद खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. तो पढ़िए इसके बेमिसाल फायदे, जो आपके शरीर को कई रोगों से दूर रखता है.

पाचन तंत्र के लिए लाभकारी

पाचन क्रिया के लिए पान बहुत फायदेमंद होता है. यह सैलिवरी ग्लैंड को सक्रिय करके लार बनाने का काम करता है, साथ ही ये खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का काम करता है. जो लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे है. ये उन लोगों के लिए रामबाण साबित है. जी हां, पान की पत्ती चबाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं खत्म होती है.

मुंह को फ्रेश रखने में सहायक

पान खाने से लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर सामान्य रहता है. इससे मुंह से जुड़ी कई बीमारियां नहीं होती है. इसमें कई सारे तत्व पाए जाते है, जोकि बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करता है. साथ ही ये मुंह से आने वाली दुर्गंध को खत्म करता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले जैसे लौंग, कत्था और इलायची भी मुंह को फ्रेश रखते हैं.

मसूड़ों को स्वास्थ्य रखने में सहायक

अगर किसी के मसूड़े में गांठ या फिर सूजन हो जाए, तो उनके लिए पान काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई तत्व होते है, जो इन उभारों को कम करने का काम करते हैं.

सर्दियों में लाभदायक

सर्दियों के मौसम में पान के पत्ते बहुत फायदेमंद होते है. इसको शहद के साथ मिलाकर खाने से सर्दी से राहत मिलती है. इसमें एनालजेसिक गुण होता है, जोकि सिर दर्द में आराम देता है. इसके अलावा चोट लगने पर भी पान का सेवन करें, तो घाव जल्दी भरता है. इसका लेप को जलन वाली जगह पे लगाने से भी बहुत आराम मिलता है.

ये भी पढ़ें: किशमिश को इस तरीके से खाएंगे, तो होगा डबल फायदा

English Summary: Betel leaf is very useful, read its health benefits
Published on: 16 December 2019, 03:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now