खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 May, 2019 3:34 PM IST

ज्यादातर सिरके का इस्तेमाल लोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते है. लेकिन लोगों को ये नहीं पता कि सिरका मानव शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. ये कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी काफी लाभकारी है. ऐसे में आइए आज हम सेव के सिरके के फायदे के बारे में बताते है -

कंडीशनर के रूप में

सिरके का उपयोग कंडीशनर के रूप में भी किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक कप पानी में आधा चम्मच सिरके को मिलाना होगा. फिर इस मिश्रण से अपने बालों की अच्छे से मसाज करे. मसाज करने के 5 -10 मिनट बाद आप पानी से बालों को धोए. इससे आपके बाल चमकदार और सुंदर हो जाएंगे.

हिचकी से निजात

अगर आपको बार - बार हिचकियां आती है तो आप रोज़ाना एक चम्मच सिरके का सेवन करे. इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी और आपको जल्दी हिचकी भी नहीं लगेगी.

गले की खराश से राहत

अगर आपके गले में खराश रहती है तो आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सेब के सिरके के मिश्रण को मिला कर गरारे करे. इससे 2 दिनों में ही आपको बहुत राहत मिल जाएगी.

मांस-पेशियों की दर्द से बचाव

शारीरिक श्रम करने की वजह से हमारी मांस-पेशियों कमजोर हो जाती है. जिससे हमें मांस-पेशियों में दर्द की शिकायत रहती है. अगर आप सिरके से अपने शरीर की मसाज करते है तो आपको इन दर्दों से काफी राहत मिलती है.

मोटापा पर रोक

अगर आपका  वजन डाइटिंग करने के बाद भी बढ़ता जा रहा है तो आप  एक अच्छे डॉक्टर की सलाह से रोजाना एक निश्चिकत मात्रा में सिरके का सेवन कर कुछ ही दिनों में अपने वजन में काफी फर्क महसूस कर सकते है.

English Summary: benefits of vinegar for human body
Published on: 10 May 2019, 03:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now