Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 May, 2019 2:38 PM IST

गर्मियों के मौसम में हम शरीर को कड़कती धूप से बचाने के लिए और ठंडा रखने के लिए क्या -क्या नहीं करते. हम महंगी से महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते है, ठंडे शरबत पीते है ताकि शरीर को गर्मी से राहत मिल सके. जिसके बाद भी हम सूरज की किरणों से अपनी त्वचा को नहीं बचा पाते और न ही हमारे शरीर को ठंडक मिल पाती है. बर्फ का ज्यादातर इस्तेमाल चीज़ों को ठंडा करने के लिए किया जाता है. क्या आप जानते है इसका इस्तेमाल हम शरीर की कई तरह की समस्याओं को कम करने के लिए भी कर सकते है. अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर बर्फ लगाते है तो आपका चेहरा चमकदार और बेदाग बना रहता है. चलिए जानते है बर्फ से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में......

धूप से बचाव

आप जब भी कड़कती धूप से घर आए तो आने के 15 मिनट बाद अपने चेहरे और हाथों पर बर्फ के टकड़ों(Ice -cube ) को अच्छे से मले. इससे आपके शरीर को ठंडक भी मिलेगी और तेज़ धूप से होने वाली समस्यायों से भी बचाव होगा.

ग्लोइंग चेहरे के लिए फायदेमंद

अगर आप अपने  चेहरे पर बर्फ लगाते है तो इससे आपके शरीर का ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ जाता है. जिससे आपके  चेहरे पर  चमक और इसके साथ ही चेहरे की झुर्रिया ( रिंकल) और बढ़ती उम्र के निशान भी कम होने लगते है.

डार्क सर्कल से निजात

अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए है तो बाज़ारों में मिलने वालों महंगे और हानिकारक उत्पाद लेने के बजाए बर्फ का प्रयोग करके भी अपने काले घेरों से निजात पा सकते है. इसके लिए आपको खीरे के रस और गुलाब जल को आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिज में रख दे.फिर इसे डार्क सर्कल पर लगाए. इसके रोज़ाना इस्तेमाल से बहुत जल्दी आप इस समस्या से निजात पा सकेंगे.

मुंहासे से छुटकारा

अगर आपके चेहरे पर गर्मियों में बहुत मुहांसे हो जाते है तो आप रोज़ाना सोते समय चेहरे पर बर्फ लगाए. इसके लिए आपको  नीम या फिर पुदीने की पत्तियों को अच्छे से उबालकर आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीज में रख दे. फिर सोते समय अपने चेहरे पर लगाए. इसके रोज़ाना इस्तेमाल से आपके मुहांसे कुछ हफ़्तों में ही ठीक हो जाएंगे.

English Summary: Benefits of ice cubes
Published on: 18 May 2019, 02:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now