Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 February, 2019 4:59 PM IST

गर्मियों में आपने कोका कोला तो बहुत पी होगी. क्या आप जानते हैं कि कोक प्यास बुझाने के अलावा भी बहुत काम कर सकती है. आज हम आपको कोका-कोला के बारे में वो जानकारी बताएंगें जिसे जानकर कईं लोगों को हैरानी तो होगी पर साथ ही इस बात का दुख भी होगा कि हम जिसे इतनी चाह से पीते हैं उसका ऐसे भी इस्तेमाल हो सकता है.चलिए जानते है कोका-कोला के फायदों के बारे में :-

दाग-धब्बे हटाने के लिए 

कोका कोला का इस्तेमाल हम कईं प्रकार के दाग - धब्बे  हटाने के लिए कर सकते है. जैसे- चीनी मिट्टी के बर्तनों पर लगे दाग, खून के दाग आदि. अगर बर्तन जल गए हों तो उसके कालेपन को साफ़ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

बालों पर लगा रंग हटाने के लिए 

अगर आपके बालों पर कोई गहरा रंग लग जाए, तो आप कोका - कोला से बालों को धोएं. इससे आपके बालों में लगा रंग गायब हो जायेगा.

जंग को साफ़ करने के लिए 

अगर आपके घर की ग्रिल्स पर, बैटरी पर या फिर कार पर  जंग   लग जाये तो उन निशानों को भी आप इसके इस्तेमाल से हटा सकते हैं और नया बना सकते है.

कीटनाशक के तौर पर 

इसका इस्तेमाल कीटनाशक के तौर पर भी आप कर सकते हैं. इसे आप स्प्रे बोतल में डालकर पौधों पर छिड़कें, उससे आपके पौधे कीटाणुओं से मुक्त रहेंगे.

र्श की सफाई के लिए 

आप इसका इस्तेमाल पोछा मारने में भी कर सकते है. कोका-कोला को पानी में मिलाकर लगाने से कीटाणु दूर रहते हैं और फर्श  भी चमकदार लगता है.

चश्मे  के लेंस की सफाई के लिए

अगर आपके चश्मे के लेंस की चमक चली गयी है तो आप उसे कोका-कोला से अच्छे से साफ़ करें. कुछ मिनटों में ही आपके चश्मे का लेंस पहले जैसा नया दिखने लगेगा.

बाथरूम की सफाई

अगर आपके बाथरूम की सीट पीली पड़ गयी है. तो आप पानी में थोड़ा कोका-कोला मिलाकर ब्रुश से अच्छे से साफ करें.

English Summary: benefits of coca cola
Published on: 19 February 2019, 05:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now