Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 May, 2020 7:46 PM IST

आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में बिलकुल लीची जैसा होता है. इसका नाम है रामबुतान और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कॉपर और  प्रोटीन होता है, जिस कारण बीमार लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है. इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

हड्डियों के लिए फायदेमंद

रामबुतान फल फास्फोरस से भरा होता है, जिस कारण हड्डियों के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है. इसका सेवन कमजोर और वृद्ध लोगों को करना चाहिए.

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन को हेल्दी बनाने में भी इस फल का कोई जवाब नहीं. इसके बीजों से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से निखार आता है. रोजाना चेहरे पर इसका पेस्ट लगाने से स्किन कोमल एवं मुलायम बनती है.

डाइजेशन से राहत

जिन लोगों को डाइजेशन की शिकायत है, उन्हें रामबुतान फल का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं, जिससे कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है.

रक्त बनाने में सहायक

जिन लोगों को रक्त संबंधी बीमारी है, उन्हें रामबुतान फल का सेवन करना चाहिए. इससे रक्त से संबंधित बीमारियां दूर हो जाती है. इसके साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है.

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को मांसपेशियों से संबंधित कोई शिकायत है, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती है.

(आपको हमारी खबर कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें. इसी तरह अगर आप पशुपालन, किसानी, सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो वो भी बताएं. आपके हर संभव सवाल का जवाब कृषि जागरण देने की कोशिश करेगा)

ये खबर भी पढ़े: राज्य सरकार ने किसानों के लिए जारी किया 5000 ट्यूबवेल कनेक्शन

English Summary: advantages of rambutan fruits know more about health tips and lifestyle
Published on: 25 May 2020, 06:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now