Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 September, 2020 7:11 PM IST

हमारे शरीर की हड्डियों का मजबूत होना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि शरीर का पूरा ढांचा  हड्डियों पर टिका होता है. ऐसे में हड्डियों का मजबूत होना जरुरी है. इसके लिए कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है. अगर विटामिन डी के स्रोत की बात करें, तो इसके लिए सूरज की किरणें  सबसे अच्छी होती  हैं. इसके अलावा आप डाइट में कुछ चीजों को शामि्ल कर सकते हैं. अगर हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं, तो अक्सर जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं. बता दें कि बढ़ती उम्र के बच्चों के विकास के लिए भी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरुरी है, इसलिए बच्चों की डाइट में कैल्शियम से युक्त खाद्य पदार्थ देना चाहिए. बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों वाले आहार का सेवन करना चाहिए. आप इसके लिए अपनी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं. इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी, साथ ही  हड्डियां मजबूत रहेंगी.

दूध (Milk)

अगर शरीर में कैल्शियम बढ़ाने की बात की जाए, तो सबसे पहले दूध का नाम लिया जाता है. यह एक संपूर्ण आहार माना जाता है. दूध की पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके अलावा दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनमें कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों के साथ-साथ शरीर के लिए भी लाभदायक हैं.

बादाम (Almond)

यह सेहत और दिमाग, दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भी पाया जाता है, इसका सेवन करना हड्डियों के लिए अच्छा रहता है. आप रात को पानी में 3 से 4 बादाम भिगोकर रख दें और सुबह को खा लें.

हरी सब्जियां (Green Vegetables)

सेहत के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना बहुत जरुरी होता है. इनमें कई पोषक तत्व और आयरन पाया जाता है, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.

सोयाबीन  (Soybean)

यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत  है. इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, इसलिए सोयाबीन को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें. इससे शरीर की हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं.

English Summary: Add superfoods to the diet to strengthen bones
Published on: 19 September 2020, 07:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now