‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 March, 2020 3:11 PM IST

गेहूं किसानों के लिए एक ख़ास खबर सामने आयी है. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 'मूल्य समर्थन योजना' के तहत गेहूं खरीद के लिए 44 गेहूं क्रय केन्द्र संचालित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. ये आदेश जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी द्वारा दिए गए हैं. हाल ही में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने इस भारत की जानकारी दी है कि विपणन शाखा को हमीरपुर सदर तहसील क्षेत्र में कृषि मंडी समिति कुरारा में क्रय केन्द्र संचालित करने की मंजूरी दे दी गई है. इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये तय किया गया है.

संचालित किए जाने वाले क्रय केन्द्र

इसके साथ ही साधन सहकारी समिति कुरारा, शेखूपुर और पीसीएफ मंडी समिति कुरारा में पीसीएफ के गेहूं क्रय केन्द्र संचालित किए जाएंगे. इसी कड़ी में मंडी समिति सुमेरपुर में विपणन शाखा का क्रय केन्द्र भी संचालित किया जाएगा. सहकारी समिति हेलापुर, किसान सेवा साधन सहकारी समिति पौथिया में एक गेहूं क्रय केन्द्र पीसीएफ उपलब्ध कराएगा. मंडी समिति टेढ़ा के साथ सुमेरपुर में एक-एक गेहूं क्रय केन्द्र यूपी एग्रो (UP AGRO) द्वारा संचालित किए जाएंगे. मौदहा, राठ और सरीला तहसील के केन्द्रों में भी गेंहू की बिक्री होगी.

साल 2020 में लगभग 66500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की उम्मीद

आपको बता दें कि उमीद जताई जा रही है कि इस बार यानी साल 2020 में लगभग 66500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जाएगी. वहीं इस बार इस संबंध में ओटीपी (OTP) आधारित रजिस्ट्रेशन (registration) की व्यवस्था की गयी है. 

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: आलू की कीमत में दिखी बढ़ोत्तरी, महंगी हो सकती है सब्जी

English Summary: wheat selling starting from 1st april 2020 for farmers in uttar pradesh
Published on: 16 March 2020, 03:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now