Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 April, 2023 1:00 AM IST
अप्रैल महीने की सब्जियां

अप्रैल के महीने में ढेर सारी सब्जियों की खेती की जाती है. आज हम आपको ऐसी कुछ खास सब्जियों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर आप इन गर्मियों में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.

धनिया

धनिया की खेती मार्च और अप्रैल के महीने में की जाती है. इस मौसम में धनिया की मांग काफी ज्यादा होती है, जिससे आपको इसकी ज्यादा अच्छी कीमत मिल जाती है. धनिया की खेती में आप इसकी हरी पत्तियों को बेच सकते है और इसके साथ ही फल लग जाने पर भी अच्छी कमाई होती है.

पालक

मार्च अप्रैल में गर्मी बढ़ जाने के कारण पालक की मांग काफी बढ़ जाती है. अधिकांश किसानों के पास सिंचाई की उत्तम व्यवस्था न होने के कारण इसकी खेती नहीं कर पाते हैं. जो पालक की खेती करते है उन्हें काफी अच्छा दाम मिल जाता है.

बैंगन

इस समय शादियों का सीजन शुरू हो जाता है. इसलिए बहुत अधिक मात्रा में सब्जी की खपत होती है. शादी जैसे कार्यक्रमों में बैंगन की बहुत मांग होती है. इसलिए अगर आप मार्च-अप्रैल में बैंगन की खेती करते हैं तब आपको काफी अच्छी कमाई हो सकती है.

पत्ता गोभी

गर्मियों में ज्यादातर लोग हरी पत्तेदार सब्जियों को खाना पसंद करते हैं. ऐसे में पत्ता गोभी से अच्छी कमाई की जा सकती है.

फूल गोभी

फूल गोभी सभी मौसम में लगा सकते है लेकिन अप्रैल में इसकी खेती ज्यादा कमाई देती  है. गर्मियों में इसकी पैदावार काफी कम होती है, जिससे इसके दाम बढ़ जाते हैं. ऐसे स्थिति में मार्च-अप्रैल के महीने में फूल गोभी की खेती काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ेंः अप्रैल में बोई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सब्जियां

कद्दू

कद्दू को जुलाई-अगस्त में बड़ी पैमाने पर उगाया जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में कद्दू आपको अच्छी  कमाई दे सकता है. इस मौसम में कद्दू की पैदावार भी काफी कम होती है, इसलिए इसके दाम ज्यादा होते हैं. इसके साथ इसे लगाने के लिए ज्यादा जमीन की आवश्यकता नहीं होती है.

English Summary: Vegetables which has been grown in April month
Published on: 03 April 2023, 06:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now