खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 September, 2023 1:56 PM IST
Magahi paan

पान की खेती एक फायदे का सौदा होती है. ऐसे में अगर आप बिहार के मगही पान की खेती कर रहे है तो इसकी तो बात ही अलग हो जाती है. बिहार का मगही पान की पहचान न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे भारत में है. यह पान अपने अनोखे गुणों के कारण जाना जाता है. आज के समय में इसकी सिर्फ बिहार में ही नही बल्कि देश के कई हिस्सों में खेती की जाती है. ऐसे में महाराष्ट्र के किसान रामसुंदर ने अपने खेत में ही मगही पान की खेती की शुरुआत की और आज वह हर साल लाखों की कमाई कर रहे हैं. 

महाराष्ट्र के अकोला जिले में रहने वाले रामसुंदर का परिवार हमेशा से ही खेती से ही जुड़ा रहा है. उनका पूरा परिवार खेती में लगा हुआ है. वह बताते हैं कि मगही पान की खेती की शुरुआत उन्होंने साल 2015 से शुरु की और उन्होंने अपने 20 एकड़ के खेत में इसकी बुवाई शुरु कर दी थी.

पान की खेती की शुरुआत

रामसुंदर पहले सब्जियों की खेती किया करते थे और इस पान की खेती और विशेषता के बारे में उन्हें जिले के कृषि विज्ञान केंद्र से पता चला. इसके बाद वहां के वैज्ञानिकों से संपर्क में आने के बाद रामसुंदर ने पान की खेती शुरु की और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह वैज्ञानिकों से संपर्क करते रहते थे. रामसुंदर बताते हैं कि वह इस फसल की खेती में सिर्फ जैवित खाद का इस्तेमाल करते हैं और इस पूरे काम में उनका पूरा परिवार साथ देता है.

लाखों की कमाई

रामसुंदर बताते हैं कि मगही पान की खेती के लिए उन्हें 2 से 3 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं और साल भर में उनको 15 से 16 लाख रुपये की कमाई हो जाती है. उनके मगही पान की बिक्री देश के हर हिस्से में होती है.

ये भी पढें: किसान ने लिया रिस्क, 2 एकड़ खेती से मिला 8 लाख का लाभ, पढ़ें सफलता की कहानी

आज उनकी इस सफलता के कारण उनके आस-पास के किसान भी प्रभावित हुए हैं और वह भी खेती में नए-नए तरीकों को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं.

English Summary: Magahi paan Maharashtra farmer become successful by cultivating Magahi betel
Published on: 27 September 2023, 01:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now