‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 October, 2020 3:41 PM IST

फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिक नित नए प्रयोग कर रहे हैं. एक तरफ उन्नत खेती के नए तरीके खोजे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फल-सब्जियों की नई किस्में ईजाद की जा रही है. नई किस्मों को ईजाद करने में कुछ प्रयोगधर्मी किसानों का भी सहयोग मिल रहा है. ऐसे ही मध्य प्रदेश के एक किसान ने बैंगन की नई किस्म विकसित की है. जिसे 'चंचल' नाम दिया गया है. तो आइये जानते हैं बैंगन की इस नई किस्म के बारे में - 

अंधारवाड़ी के किसान ने किया तैयार

बैंगन की इस नई और उन्नत किस्म को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के छोटे से गांव अंधारवाड़ी के शंकर राव चौहान और उनके भाई भगवतराव चौहान ने विकसित किया है. जिसे भारत सरकार ने बैंगन की विभिन्न किस्मों में शामिल कर लिया है. यह बुरहानपुर जिले की पहली किस्म है जिसे सरकार ने बैंगन की अन्य किस्मों की सूची में शामिल किया है. इस तरह एक छोटे गांव में विकसित की गई यह किस्म देश-विदेश जा सकेगी. राव भाइयों ने इस किस्म को विकसित करने में अपने खेत और नर्सरी में कई सालों तक प्रयोग किए. आखिरकार दोनों भाइयों की कई सालों की मेहनत रंग लाई.     

अधिक पैदावार देगी 

चौहान भाइयों की यह किस्म गोल बैंगन की है. जो बैंगन भरते के लिए बेहद उपयोगी है. देखने में इस किस्म का फल हल्का हरा और सफेद होता है. जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है. वहीं इससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है. बता दें कि चौहान भाइयों द्वारा इससे पहले भी कई तरह के प्रयोग किए गए. इसके चलते उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ कृषक' का पुरस्कार मिल चुका है. 

English Summary: madhya pradesh andharwadi farmer developed new variety of brinjal
Published on: 20 October 2020, 03:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now