Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 January, 2019 5:08 PM IST

दुनिया में कईं तरह की अद्भुत फल और सब्जियां पाई जाती हैं। हर संब्जी की अपनी खासियत होती है. इसी कड़ी में खास बात यह है कि आजकल केवल पत्तियां ही रंग नहीं बदलती बल्कि कई तरह की सब्जियां भी आसानी से रंग बदलने लगती है। रंग बदल जाने के बाद इन सब्जियों के पौष्टिक तत्व में भारी बदलाव आ जाते हैं और ये ज्यादा स्वादिष्ट भी हो जाती है। तो आइए जानते हैं वे कौन सी सब्जियां है जो अपना रंग और रूप बदलने में माहिर है-

1. नारंगी और गुलाबी गोभी

फूल गोभी एक विशेष प्रकार की सब्जी है। इसमें गुलाबी रंग का एंटीऑक्सीडेंट  एंथोसियनन होने के कारण आता है। यह तत्व लाल पत्ता गोभी और रेड वाइन में भी पाया जाता है। नारंगी रंग इसमें बीटा कारोटिन के चलते आता है। इंसान के शरीर में जाने के बाद ये विटामिन में बदल सकता है।

ये भी पढ़ें -  घर के छत पर सब्जियां उगाने के लाभ और विधि

2. नीला मक्का

दक्षिणी पश्चिमी अमेरिका और मेक्सिको में नीला मक्का काफी मात्रा में उगया जाता है। कईं बार दूसरी जगहों पर भी कुछ मक्के नीले पड़ जाते है। मक्के में ये नीला रंग एंथओसियानन के चलते आता है। नीले रंग के मक्के में यह वर्णक हमेशा पाया जाता है। इसमें पीले मक्के के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है।

3. सुनहरी जुकिनी

पहाड़ी क्षेत्र में पाई जाने वाली किस्म को जुकिनी कहा जाता है। आमतौर पर यह पूरी तरह से हरी होती है। लेकिन जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू हो जाता है वैसे ही इस किस्म का रंग पीला सुनहरा होना शुरू हो जाता है

4. कलेजी गाजर

वैसे तो सर्दी में आने वाली गाजर का रंग पूरी तरह से लाल होता है। पतझड़ के दौरान इसमें दूसरे किस्म के वर्णक विकसित होने लगते है। कई बार इसका रंग पीला और कलेजी जैसा हो जाता है।

ये भी पढ़ें - खेत नहीं, छत पर उग रही है ऑर्गेनिक सब्जियां

5. बैंगनी आलू

वैसे तो बैंगनी आलू मुख्य रूप से पेरू और बोलेविया की फसल है। जमीन में फाइटोकेमिकल्स ज्यादा मौजूद हो तो आम आलू भी इसे सुखाकर बैंगनी रंग अपना सकता है। इस तरह से ये काफी आकर्षक होता है।

English Summary: Know about color changing vegetables
Published on: 19 January 2019, 05:10 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now