Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 February, 2019 5:24 PM IST

यह सुनने में कुछ अजीब सा लगे लेकिन यह बात सच है कि छत्तीसगढ़ में छत पर किसान बिना मिट्टी के फूल उगाने का कार्य कर रहे है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किसानों के एक संगठन एग्रीकॉन ने घर की छत पर बिना मिट्टी के सब्जी और फूल पैदावार करने के लिए हाइड्रोपोनिक सिस्टम को विकसित किया है. इस तकनीक का फायदा है कि इसके सहारे सालभर फूलों के साथ अन्य सब्जियों को बिना मिट्टी के छत पर ही आसानी से उगा सकते हैं. ये तरीका पूरी तरह से जैविक है और इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इस तरीके में पानी की खपत भी काफी कम होती है. किसान संगठन पूरी मेहनत से कार्य करने में लगा हुआ है और लोगों के बीच इस तरह की फूल-सब्जियों की खेती को सामने ला रहा है.

मिट्टी की तुलना में ज्यादा पैदावार

इस तरह के सेटअप को दो महीने में सभी संगठन के लोगों की मदद के सहारे तैयार किया गया है. यह हाइड्रोपोनिक तकनीक मिट्टी की तुलना में 75 फीसदी ज्यादा पैदावार करने का कार्य करता है. इसमें पौधे और पानी के लिए जरूरी होने वाले पोषक तत्वों को ही मिलाने का कार्य किया जाता है. इससे पौधे की उपज काफी अच्छी होती है, हालांकि पौधे को पहले कोकोपिठ में उगाने का कार्य किया जाता है. पूरी तरह से सेटअप करने पर 40 से 50 हजार रूपये की लागत आती है. सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार पौध लगने के बाद इसका एक लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है.

बस्तर में हो रही है ऑर्गेनिक खेती

फिलहाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर समेत प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों के 1100 किसान इससे जुड़े हुए है. बस्तर में काजू और रायपुर, बिलासपुर में जैविक खेती करके उसकी ब्रिकी की जा रही है. राज्य में अब धीरे-धीरे घर की छ्तों पर जैविक खेती की ओर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. यहां पर 15 बाई 10 साइज की 11 पाइप के सहारे पूरा सेटअप बनाया गया है जिसके सहारे इस तकनीक को और बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. हाइड्रोपोनिक तकनीक के सहारे बिना मिट्टी के खेती करना बेहद ही आसान होता जा रहा है और किसान ज्यादा से ज्यादा इस पर ध्यान देने लगे हुए है.

English Summary: In this district of Chhattisgarh the flower is growing without soil
Published on: 11 February 2019, 05:31 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now