RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 March, 2023 2:00 PM IST
महोगनी की खेती की जानकारी

महोगनी एक ऐसा पेड़ है जिसे लगाकर किसान काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं.एक एकड़ की जमीन में महोगनी के अगर 100 पेड़ लगाये जाएं तो महज 12 साल में किसान करोड़पति बन सकता है.इसकी लकड़ी लंबे समय तक खराब नहीं होती और इस पर पानी का कोई असर नहीं होता है.इसकी खाल, लकड़ी,पत्तियां और बीज तक बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती हैं. जिससे किसान बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.

मिट्टी

इस पेड़ के विकास के लिए उपजाऊ,अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच वाली मिट्टी उपयुक्त होती है.ध्यान रखें कि महोगनी के पौधे को ऐसे जगह पर ना लगाए जहां हवा का बहाव तेज हो. इन जगहों पर पौधों का विकास नहीं हो पाता है. यही वजह है पहाड़ों पर इसकी खेती ना करने की सलाह दी जाती है.

उपयोग

लकड़ियां मजबूत होने की वजह से इसका उपयोग जहाज,गहने,फर्नीचर,प्लाईवुड,सजावट और मूर्तियां बनाने में किया जाता है,जल्दी खराब नहीं होती हैं और इनकी आयु सालों तक की होती है.

लाभ

महोगनी के पेड़ों पर मच्छर और कीड़े नहीं लगते हैं.यही वजह है कि इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स और कीटनाशक बनाने में किया जाता है.इसके तेल का इस्तेमाल साबुन,पेंट और कई तरह की दवाइयां बनाने में किया जाता है.महोगनी की छाल और पत्तों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों से बचाव के लिए भी किया जाता है.

ये भी पढ़ेंः महोगनी का पेड़ दे रहा करोड़ों का मुनाफा, जानिए कैसे करें इसकी उन्नत खेती

कमाई

महोगनी के पेड़ 12 से 14 साल में पूरी तरह से परिपक्व हो जाते हैं. इसके बीज की बाजार में कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो तक होती है. वहीं इसकी लकड़ी 2500 से 23000 रुपये प्रति क्यूबिक फीट थोक की दर से बाजार में बिकती है. यह एक औषधीय पौधा भी है, जिसके बीजों और फूलों का उपयोग कई तरह के औषधि बनाने के लिए किया जाता है. किसान भाई इसकी खेती कर करोड़ों का मुनाफा आराम से कमा सकते हैं.

English Summary: Earn lakhs by cultivating mahogany, seed is sold for thousand rupees Tags- महोनगी की खेती, mahogany farming, mahogany cultivation,
Published on: 24 February 2023, 11:28 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now