Success Story: चायवाला से उद्यमी बने अजय स्वामी, मासिक आमदनी 1.5 लाख रुपये तक, पढ़ें सफलता की कहानी आम को लग गई है लू, तो अपनाएं ये उपाय, मिलेंगे बढ़िया ताजा आम महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने '40 लाख हैप्पी कस्टमर्स' का माइलस्टोन किया हासिल, किसानों को आगे बढ़ाने में सक्षम IFFCO नैनो जिंक और नैनो कॉपर को भी केंद्र की मंजूरी, तीन साल के लिए किया अधिसूचित एक घंटे में 5 एकड़ खेत की सिंचाई करेगी यह मशीन, समय और लागत दोनों की होगी बचत Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! सबसे अधिक दूध देने वाली गाय की नस्ल, जानें पहचान और खासियत
Updated on: 17 August, 2022 3:11 PM IST
नारी साग की फसल (Nari Saag Ki Kheti)

Nari Saag Ki Kheti: किसान अधिक मुनाफे की खेती के लिए अपने खेत में परंपरागत खेती के अलावा अन्य सब्जियों की खेती भी करते हैं. इन्हीं सब्जियों की खेती में से एक नारी खाग है, जिसकी खेती से किसान भाई अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. 

तो आइए आज हम इस लेख में नारी साग की खेती (Nari Saag Ki Kheti) व इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से जानते हैं...

नारी साग के बारे में (About Nari Saag)

उत्तर भारत के कई इलाकों में करमुआ या नारी साग के नाम से भी इसे जाना जाता है. यह खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए सबसे उत्तम जलीय सब्जियों (Aquatic vegetables) में से एक मानी जाती है. बता दें कि कई जगहों पर तो इसे सिर्फ साग के नाम से भी जानते हैं. यह एक हरी पत्तेदार सब्जी (Green leafy vegetable) है, जिसे हर एक व्यक्ति बड़े स्वाद के साथ खाता है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साग को जलभराव जैसी स्थिति में सरलता से उगाया जाता है.  देखा जाए, तो इसकी खेती में लागत बहुत कम और मुनाफा सबसे अधिक होता है.

ऐसे करें नारी साग की खेती (How to cultivate female greens)

नारी साग की कलम (Nari Saag Pen) तैयार करने के लिए किसानों को 10 से 15 सेमी लंबी और साथ ही 4 से 8 वाली कलमें तैयार करनी चाहिए. अगर किसान अपने खेत के लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती करता है, तो इसके लिए उसे रोपण के लिए 25000 - 30000 कलमों की जरूरत पड़ेगी. इसकी सिंचाई के लिए किसान नालियों में अच्छे से पानी भरकर फसलों की सिंचाई का कार्य किया जाता है. इस बार खेत में कलमें लग जाए, तो फिर खेत में करीब 15 से 20 सेमी गहरा तक पानी भर दें, ताकि यह अच्छे से वृद्धि कर सकें.

नारी साग की कटाई का समय (Nari Saag Harvesting Time)

खेत में कलमी साग के पौधे को लगाने के बाद 35 से 40 दिन में यह फसल पूरी तरह से कटाई के लिए तैयार हो जाती है. कटाई के दौरान ध्यान रहे कि आप नारी साग को हरी पत्तियों के साथ टहनियों को भी भूमि से काट लें.

इस फसल की सबसे अच्छी खासियत यह है कि आप गर्मी और बरसात के मौसम में इसकी फसल से हर एक सप्ताह के बाद कटाई कर फसल को प्राप्त कर सकते हैं. देखा जाए, तो एक महीने में नारी साग की खेती में 4 से 5 बार कटाई कर सकते हैं.

मुनाफे की खेती है नारी साग (Nari Saag is profitable farming)

अगर आप अपने खेत में अच्छी से नारी साग की खेती (Nari Saag Ki Kheti करते हैं, तो आप इससे अपनी आमदनी को सरलता से दोगुना कर सकते हैं. नारी साग (Nari Saag Ki Kheti) की बाजार में भी मांग बनी रहती है. वर्तमान समय में मंडी में नारी साग (Nari Saag price in Mandi) लगभग 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. अब आप खुद हिसाब लगा सकते हैं कि इसकी खेती से आपको कितना मुनाफा होगा.

English Summary: Complete information related to the cultivation of Nari Saag
Published on: 17 August 2022, 03:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now