Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 November, 2018 5:49 PM IST
Basil Cultivation

कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का पौधा लगभग सभी घरों में होता है. हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इसकी पूजा भी करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो इसकी खेती करके भारी मुनाफ़ा कमा सकते हैं. तुलसी की कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स के साथ ही दवाई बनाने वाली सभी कंपनियों को जरूरत होती है. गौरतलब है कि उज्जैन के एक किसान ने 10 बीघा जमीन में 10 किलो बीज की बुवाई की थी. जिसकी लागत 15 हजार रूपये आई. जबकि 3 लाख का मुनाफा रहा. तुलसी की फसल 3 माह में तैयार हो जाती हैं. इसकी 1 बीघा खेती करने पर 1500 रुपए का खर्च आता है.

कैसे करें खेती

जुलाई माह तुलसी के पौधे को खेत में लगाने का सबसे सही समय होता है. सामान्य पौधे 45x 45 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाने चाहिए जबकि RRLOC 12 और RRLOC 14 किस्म के पौधे 50 x 50 सेंटीमीटर की दूरी पर होने चाहिए. पौधों को लगाने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करना जरूरी है. हफ्ते में कम से कम एक बार या जरूरत के मुताबिक पानी देना होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक  फसल की कटाई से 10 दिन पहले से ही सिंचाई देना बंद कर देना चाहिए.

कब होती है कटाई

जब पौधों की पत्तियां बड़ी हो जाती हैं तभी इनकी कटाई शुरू हो जाती है. सही समय पर कटाई करना जरूरी है. ऐसा न करने पर तेल की मात्रा पर इसका असर होता है. पौधे पर फूल आने की वजह से भी तेल की मात्रा कम हो जाती है  इसलिए जब पौधे पर फूल आना शुरू हो जाएं उसी दौरान इनकी कटाई शुरू कर देनी चाहिए. पौधे की जल्दी नई शाखाएं आ जाएं इसलिए कटाई 15 से 20 मीटर ऊंचाई से करनी चाहिए.

कितनी आती है लागत

अगर आप 1 बीघा जमीन पर खेती करते हैं तो 1 किलो बीज की जरूरत पड़ेगी. इसकी बाजार में कीमत तक़रीबन 15  सौ रुपए होगी. 3 से 5 हजार रुपए की खाद लगेगी. सिंचाई का इंतजाम करना होगा. एक सीजन में 2 क्विंटल तक फसल की पैदावार होती है. मंडी में 30 से 40 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव तक तुलसी के बीज बिक जाते हैं.

कैसे बेचें फसल

आप मंडी एजेंट्स के जरिए अपना माल बेच सकते हैं. सीधे मंडी में जाकर भी खरीददारों से संपर्क कर सकते हैं. कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मिंग करवाने वाली दवा कंपनियों या एजेंसियों के जरिए खेती कर उन्हें ही अपना माल बेच सकते हैं.

English Summary: Complete information related to Basil cultivation
Published on: 24 November 2018, 05:53 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now