Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 February, 2019 5:46 PM IST

किसान अब पहाड़ ही नहीं बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी सेब की अच्छी खेती करके लाभ कमा सकते है. दरअसल मेरठ के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाले सेब की अन्ना प्रजाति को 45 डिग्री तापमान में उगाने में सफलता हासिल की थी. बेहद जल्द इन सेबों की व्यवसायिक खेती के साथ बिक्री को शुरू किया जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसके सहारे पारंपरिक फसलों से छुटकारा पाने के साथ ही किसानों को अपने लिए आमदनी का एक बेहद ही बेहतर नया जरिया आसानी से मिल सकेगा. इसकी खेती के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें करीब 25 से 30 किसानों ने हिस्सा लिया.

सफल प्रजाति है अन्ना

वर्कशॉप में बताया गया कि वर्ष 2014 में मार्च में पहली बार सेब की कई तरह की प्रजातियों को ज्यादा तापमान में विकसित करने की कोशिश की गई थी. इसमें तीन प्रजातियां अन्ना, डारसेट गोल्डन, और माइकल पर तेजी से कार्य शुरू किया गया है. तीन साल के अनुसंधान के बाद जब इनकी तुलना की गई तो अन्ना प्रजाति पूरी तरह से सफल रही है. पूरी कार्यशाला हो जाने के बाद किसानों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए है.

सालों तक होगी अच्छी आमदनी

अन्ना प्रजाति के सेब को लगाने का कार्य जब शुरू होता है तब इस कार्य में तीन लाख रूपये तक का खर्च आता है. इसके बाद काफी अच्छी आमदनी होने लगती है. जैसे ही पौधे को रोप दिया जाता है वैसे ही फरवरी के बाद ये पौधे फूल देना शुरू कर देते है. अन्ना को स्वयं बांझ प्रजाति का माना जाता है, लेकिन तीसरे साल ही इस पर जो शोध हुआ इसमें काफी भरपूर फलन देखा गया है. मई-जून के गर्म मौसम के शुरू होते ही फल पकना शुरू हो जाते है. इन फलों का औसत वजन 200 ग्राम होता है.

कीटनाशक रहित सेब

अन्ना सेब गर्मी के मई-जून में आता है. उस वक्त अन्य प्रजातियों को कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है.  इस प्रजाति के सेब में रोगों की आशंका अन्य प्रजातियों के कीट के मुकाबले काफी कम होती है. इसके पेड़ पर फफूंदनाशक और कीटनाशक का प्रयोग नहीं होंने के कारण फल की गुणवत्ता काफी उम्दा रहती है.

अन्ना प्रजाति के बारे में

सेब की अन्ना प्रजाति बेहद ही खास होती है. ये सेब स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है. इसी खूबी के कारण यह कस्टर्ड और फ्रूट रायते में ज्यादा प्रयोग होता है. जो भी किसान इस वर्कशॉप में आए थे उन्होंने कहा कि उनको अन्ना प्रजाति के सेब की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से मिली है.

English Summary: apple mountainous area fill pockets of farmers
Published on: 12 February 2019, 05:51 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now