Quick Job Detail | |
Organization/Company | दिल्ली विश्वविद्यालय |
Job Type | FULL TIME |
Job Posted On: | 21 July 2022 |
Job Valid through: | 05 August 2022 * |
अगर आप शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा है. दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के पन्नालाल गिरधारीलाल दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज/PGDAV में अपने खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है.
नोटिस के अनुसार, पन्नालाल गिरधारीलाल दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज/PGDAV (Pannalal Girdharilal Dayanand Anglo Vedic College/PGDAV) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई हैं. बता दें कि यह भर्ती सिर्फ 85 पदों पर निकाली गई हैं.
PGDAV DU Recruitment 2022 में आवेदन की तिथि (Date of Application in PGDAV DU Recruitment 2022)
PGDAV में असिस्टेंट प्रोफेसर पद (Assistant Professor Post) के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को 5 अगस्त 2022 तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
PGDAV DU Recruitment 2022 में पदों का वितरण (Distribution of posts in PGDAV DU Recruitment 2022)
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 85 पदों को निम्नलिखित रिक्त पदों का विवरण किया है. जो कुछ इस प्रकार से है.
-
वाणिज्य पद के लिए - 14 पद
-
कंप्यूटर साइंस पद के लिए - 05 पद
-
अर्थशास्त्र पद के लिए - 07 पद
-
अंग्रेजी पद के लिए -09 पद
-
हिंदी पद के लिए - 09 पद
-
इतिहास पद के लिए - 05 पद
-
गणित पद के लिए - 11 पद
-
शारीरिक शिक्षा पद के लिए - 02 पद
-
राजनीति विज्ञान पद के लिए - 12 पद
-
संस्कृत पद के लिए - 07 पद
-
सांख्यिकी पद के लिए - 04 पद