Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 May, 2024 2:46 PM IST
VST Tractor ने 983 टिलर्स और 208 ट्रैक्टर्स बेचे

VST Tractor Sales Report April 2024: भारत की जानी मानी पावर टिलर और ट्रैक्टरों को निर्माण करने वाली VST कंपनी ने अपनी अप्रैल 2024 में हुई बिक्री की आंकड़ें सार्वजनिक कर दिए है. कंपनी ने इस रिपोर्ट में ट्रैक्टर और टिलर की बिक्री के आंकड़े साझा किए है. वीएसटी ट्रैक्टर्स का अप्रैल माह में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. कंपनी ने पावर टिलर की बिक्री में 45.08% की गिरावट और ट्रैक्टर्स की बिक्री में 49.51% की कमी का सामना किया है.

कृषि जागरण के इस आर्टिकल में वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स की अप्रैल 2024 में हुई बिक्री को विस्तार से जानें.

वीएसटी पावर टिलर्स की बिक्री

कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ो के अनुसार, वीएसटी ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में पावर टिलर्स की कुल बिक्री में 45.08% की गिरावट का सामना किया है. कंपनी ने अप्रैल 2024 में 983 पावर टिलर्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1790 यूनिट्स वीएसटी पावर टिलर्स की बिक्री की गई थी.

ये भी पढ़ें: Mahindra Tractors ने अप्रैल 2024 में बेचे 37,039 ट्रैक्टर्स, निर्यात बिक्री में 23% की वृद्धि

वीएसटी ट्रैक्टर्स की बिक्री

वीएसटी की इस सेल्स सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2024 में वीएसटी कंपनी ने ट्रैक्टर्स की बिक्री में 49.51% की कमी का सामना किया है. अप्रैल माह में कंपनी ने 208 ट्रैक्टरों को ही भारत में बेचा है, जबकि अप्रैल 2023 में कंपनी ने 412 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री की थी.

कुल बिक्री

अगर हम कंपनी की कुल बिक्री यानी ट्रैक्टर एंड पावर टिलर की बात करें, तो VST कंपनी को कुल बिक्री में 45.91% की गिरावट मिली है. कंपनी ने अप्रैल 2024 में कुल 1191 यूनिट्स बेचे है, जबकि अप्रैल 2023 में 2202 वीएसटी ट्रैक्टर और पावर टिलर्स की बिक्री की गई थी.

English Summary: vst tractor sales report april 2024 in hindi
Published on: 02 May 2024, 02:53 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now