Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 July, 2024 11:42 AM IST
VST Tractors ने जून 2024 में बेचे 3128 टिलर्स और 582 ट्रैक्टर्स (Picture Credit - VST Tractors)

VST Tractor Sales Report June 2024: इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की पावर टिलर और ट्रैक्टर्स का निर्माण करने वाली वीएसटी कंपनी ने अपनी जून 2024 में हुई सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है. इस रिपोर्ट में कंपनी ने अपने ट्रैक्टर और पावर टिलर्स की बिक्री के आंकड़े साझा किए है. रिपोर्ट के अनुसार, जून माह वीएसटी कंपनी के लिए कुछ खास नहीं रहा है, कंपनी ने जून 2024 में पावर टिलर की बिक्री में 22.11 प्रतिशत और ट्रैक्टर्स की बिक्री में 6.43 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स की जून 2024 में हुई बिक्री के आंकड़ों को विस्तार से जानें.

पावर टिलर्स की बिक्री में 22.11% गिरावट

कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार,  वीएसटी ने जून 2024 में अपने पावर टिलर्स की बिक्री में 22.11 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है. कंपनी ने इस माह 3128 पावर टिलर्स को बेचा है, जबकि जून 2023 में 4016 यूनिट्स की बिक्री की गई थी.

ये भी पढ़ें: Escorts Kubota ने जून 2024 में बेचे 9,593 ट्रैक्टर्स, घरेलू बिक्री में दर्ज की 1% वृद्धि

ट्रैक्टर्स की बिक्री में 6.43% की कमी

वीएसटी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जून 2024 में अपने ट्रैक्टर्स की बिक्री में 6.43 प्रतिशत की कमी का सामना किया है. जून माह में वीएसटी मे 582 ट्रैक्टरों को मार्केट में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 622 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी.

ट्रैक्टर्स + पावर टिलर्स की बिक्री

अगर हम वीएसटी की जून 2024 की कुल बिक्री यानी ट्रैक्टर + पावर टिलर्स की बिक्री की बात करें, तो वीएसटी ने जून माह में अपनी कुल बिक्री में 20 प्रतिशत की भारी गिरावट का सामना किया है. कंपनी ने जून 2024 में 3710 यूनिट्स को कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बेचा है. जबकि पिछले साल जून में 4638 ट्रैक्टर्स और पावर टिलर्स को बेचा गया था.

English Summary: VST tractor and tiller sales report june 2024 in hindi
Published on: 02 July 2024, 11:44 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now