जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 June, 2025 11:58 AM IST
VST Tractors ने मई 2025 में बेचे 3,047 टिलर्स और 439 ट्रैक्टर्स (सांकेतिक तस्वीर)

VST Tillers And Tractor Sales Report May 2025: इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की पावर टिलर और ट्रैक्टर्स का निर्माण करने वाली वीएसटी कंपनी ने अपनी मई 2025 की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है. कंपनी ने रिपोर्ट में अपने ट्रैक्टर्स और पावर टिलर्स की बिक्री के आंकड़े साझा किए है. सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी कंपनी का मई माह में अच्छा प्रदर्शन रहा है.  वीएसटी ने मई 2025 में पावर टिलर की बिक्री में 54  प्रतिशत की वृद्धि और ट्रैक्टर्स की बिक्री में 11.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स की मई 2025 में हुई बिक्री के आंकड़ों को विस्तार से जानते हैं.

पावर टिलर्स की बिक्री में 54% की वृद्धि

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी ट्रैक्टर्स और टिलर्स ने मई माह में पावर टिलर्स की बिक्री में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने मई 2025 में 3,047 पावर टिलर्स की बिक्री की है, जबकि मई 2024 में 1,978 यूनिट्स को बेचा गया था.

ट्रैक्टर्स की बिक्री में 11.4% की कमी

वीएसटी टिलर्स एडं ट्रैक्टर्स के द्वारा जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मई माह में ट्रैक्टर्स की बिक्री में 11.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. वीएसटी ने मई 2025 में 439 ट्रैक्टरों को मार्केट में बेचा है, जबकि मई 2024 में यह संख्या 496 यूनिट्स रही थी.

ट्रैक्टर्स + पावर टिलर्स की बिक्री

यदि हम वीएसटी कंपनी की मई 2025 की कुल बिक्री यानी ट्रैक्टर + पावर टिलर्स की बिक्री की बात करें, तो कंपनी ने मई की कुल बिक्री में 40.9 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. वीएसटी ने मई 2025 में ट्रैक्टर्स और पावर टिलर्स की 3,486 यूनिट्स को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,474 यूनिट्स को बेचा गया था.

English Summary: vst tillers and tractor sales report may 2025 in hindi
Published on: 02 June 2025, 12:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now