Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 June, 2021 2:43 PM IST
Swaraj Tractors launches ‘Mera Swaraj Education Support Program’

19.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के महिंद्रा समूह की एक इकाई स्वराज ट्रैक्टर्स ने ‘मेरा स्वराज एजुकेशन सपोर्ट प्रोग्राम’शुरू किया है. यह प्रोग्राम देश भर के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें शुरुआती दौर में ही अपने कैरियर की दिशा निर्धारित करने का अवसर मिलता है.

प्रोग्राम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्र दीर्घकालिक कैरियर विकास के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण और समग्र उद्योग अनुभव जुटा सकें. इस कार्यक्रम के लिए एग्री-इंजीनियरिंग का कोर्स कराने वाले शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को लक्षित किया जाएगा.

पहले वर्ष के लिए स्वराज ट्रैक्टर्स ने देश भर के आठ इंजीनियरिंग कॉलेजों से सैंतीस छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चुना है. छात्रों को स्वराज की अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा. अपने इंटर्नशिप के हिस्से के रूप में, वे उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी गई लाइव कृषि-मशीनीकरण परियोजनाओं पर भी काम करेंगे.

स्वराज ट्रैक्टर्स के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हरीश चव्हाण ने कहा, ‘‘स्वराज में हमारा लक्ष्य छात्रों को जल्दी उनके कैरियर की ओर मोड़ना और उन्हें नए युग की कृषि के लिए विभिन्न मशीनीकरण संभावनाओं से जुड़ने का अवसर देना है. इस तरह भविष्य के लिए इंजीनियरों का एक सक्षम पूल बनाया जा सकेगा. ‘मेरा स्वराज एजुकेशन सपोर्ट प्रोग्राम’के माध्यम से हम न केवल इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त करने वाले योग्य छात्रों का समर्थन करने की उम्मीद करते हैं, बल्कि उन्हें उद्योग में व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आधुनिक उपकरणों और टैक्नोलॉजी से भी परिचित कराते हैं.’

‘मेरा स्वराज एजुकेशन सपोर्ट प्रोग्राम’के माध्यम से, छात्रों को लगातार शैक्षणिक प्रदर्शन के अधीन, चार साल के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त होगी. इस साल, कार्यक्रम के लिए चुने गए छात्रों में मुख्य रूप से खेती की पृष्ठभूमि है, जो स्वराज की यूएसपी ‘किसान द्वारा और किसान के लिए’के अनुरूप है.

English Summary: ​​​​​​​Swaraj Tractors launches ‘Mera Swaraj Education Support Program’
Published on: 05 June 2021, 02:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now