Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 January, 2025 12:02 PM IST
(Picture Credit - Mahindra Tractors)

Mahindra Tractors Sales Report December 2024: भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) ने अपनी दिसंबर 2024 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए है. कंपनी का दिसंबर में लगभग अच्छा प्रदर्शन रहा है. महिंद्रा ट्रैक्टर्स के द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2024 की घरेलू बिक्री में 22% की वृद्धि और निर्यात बिक्री में 17% की कमी का सामना किया है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की दिसंबर 2024 में हुई बिक्री के आंकड़ों को विस्तार से जानते हैं.

घरेलू बिक्री में 22% की वृद्धि

महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दिसंबर 2024 में ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में 22 प्रतिशत की हासिल की है. महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2024 में 22,019 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 18,028 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी.

निर्यात बिक्री में -17% की कमी

दिसंबर माह की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस माह ट्रैक्टर्स की निर्यात बिक्री में 17 प्रतिशत की कमी का सामना किया है. कंपनी ने दिसंबर 2024 में 924 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2023 में 1,110 ट्रैक्टरों को ही भारत से बाहर बेचा गया था.

कुल बिक्री में 20% की ग्रोथ

यदि हम महिंद्रा ट्रैक्टर्स की दिसंबर माह की कुल बिक्री की बात करें, तो कंपनी ने कुल यानी घरेलू + निर्यात ट्रैक्टर्स बिक्री में 20 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल की है. महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2024 में 22,943 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 19,138 यूनिट्स को ही बेचा गया था.

प्रदर्शन पर टिप्पणी

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने दिसंबर 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 22019 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 22% की वृद्धि है. खरीफ की फसल से सकारात्मक नकदी प्रवाह की वजह से दिसंबर में भावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं. इसके अतिरिक्त, अनुकूल जलाशय स्तरों के कारण रबी सीजन के लिए मजबूत बुवाई हुई है, जिससे ट्रैक्टरों की मांग में और तेजी आई है. आगे देखते हुए, ट्रैक्टर उद्योग सकारात्मक कृषि भावनाओं और किसानों के लिए व्यापार की अनुकूल शर्तों के आधार पर महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए तैयार है. निर्यात बाजार में, हमने 924 ट्रैक्टर बेचे हैं.”

English Summary: mahindra tractors sales report december 2024 in hindi
Published on: 01 January 2025, 12:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now