Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 May, 2024 6:25 PM IST
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने किया Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता का आयोजन

40 लाख से ज्यादा हैप्पी कस्टमर्स और अपने 60 साल पूरे होने पर महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) ने किसानों के लिए ट्रैक्टर के खिलाड़ी (Tractor Ke Khiladi) प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता का आयोजन गांव बलना, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने, अंबाला (हरियाणा) में किया गया जिसमें लगभग 300 से 400 किसान शामिल हुए. Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह लगभग 10 बजे हुई और इसका समापन शाम 4 बजे हुआ. महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसानों को 11 हजार से लेकर 51 हजार तक का इनाम दिया गया. यहां छोटे से लेकर सभी प्रकार के महिंद्रा ट्रैक्टरों को भी प्रदर्शित किया गया.

क्या रही प्रतियोगिता की चुनौती?

महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता में 79 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें आसपास के इलाके और कुछ पंजाब राज्य के भी किसान शामिल हुए. इस प्रतियोगिता में किसानों को 14 फीट का ट्रैक रिवर्स गियर में ट्रॉली के साथ पूरा करना था.

Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता की चुनौती

इस चैलेंज में किसानों को रिवर्स गियर में Mahindra Arjun 605 DI MS ट्रैक्टर को चला कर 8 बनाना था. जिस प्रतियोगी ने इस चुनौती को कम से कम समय में पूरा किया वह इसके विजता बने.

ये भी पढ़ें: Mahindra Tractors ने अप्रैल 2024 में बेचे 37,039 ट्रैक्टर्स, निर्यात बिक्री में 23% की वृद्धि

कितना रखा गया इनाम?

Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसानों के लिए 11 हजार से लेकर 51 हजार रुपये तक इनाम रखा गया. इसमें सबसे कम समय में चुनौती को पूरा करने वाले प्रतियोगी को 51 हजार का इनाम, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को 21 हजार का इनाम और तीसरे स्थान के प्रतीयोगी को 11 हजार का इनाम दिया गया.

कौन बने विजेता?

महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित Tractor Ke Khiladi प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हरवीर सिंह रहे, जिन्होंने इस चुनौती को 1 मिनट 11 सेकंड में पूरा किया और 51,000 इनाम के विजेता बने. वहीं दूसरे स्थान पर अमरप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने इस चैलेंज को 1 मिनट 13 सेकंड में पूरा किया और 21,000 का इनाम जिता. वहीं तीसरे स्थान पर बलविंदर सिंह तेजा रहे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को 1 मिनट 26 सेकंड में पूरा करके 11,000 का इनाम अपने नाम किया.

वहीं इस प्रतियोगिता में महिंद्रा ट्रैक्टर्स के कई अधिकारी भी मौजूद रहे हैं.

English Summary: mahindra tractors organized Tractor Ke Khiladi competition in ambala haryana
Published on: 02 May 2024, 06:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now