Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 September, 2019 5:27 PM IST

इफको किसान निरंतर किसानों के विकास के लिये पिछले कई वर्षो से प्रयासरत है. किसानों को सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इफको किसान को-ऑपरेटिव और एफपीओ के साथ जुड़ कर कार्य कर रहा है. अब इफको किसान ने देशवासियों के लिए "स्वर्णहार" के नाम से उच्च गुणवत्ता के शुद्ध मसाले उपलब्ध करने का बीड़ा उठाया है.

इसी क्रम में इफको किसान ने पहल करते हुये 11सितंबर, बुधवार को उत्तरप्रदेश राज्य के कार्यालय लखनऊ में अपने नए उत्पाद ‘स्वर्णहार’ मसालों की औपचारिक लांचिंग की. स्वर्णहार मसालों के लांचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नवीन चौधरी (मुख्य विपणन अधिकारी, इफको किसान ) के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ऋषिपाल सिंह (राज्य प्रबन्धक इफको उत्तर प्रदेश) के द्वारा की गयी.

इफको किसान के मुख्य विपणन अधिकारी श्री नवीन चौधरी ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि हम उच्च गुणवक्ता के शुद्ध मसाले अपने उपभोक्ताओ तक पहुचायेँ. ये मसाले बाजार में “स्वर्णहार”  के नाम से उपलब्ध होंगे. वर्तमान में हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, सांभर मसाला, गर्म मसाला, चिकेन मसाला और मटन मसाला आदि मसाले उपलब्ध होंगे. जल्दी ही इफको किसान अपना ‘स्वर्णहार’ शहद और दालें भी बाजार में उपलब्ध कराएगी.

इफको किसान के राज्य प्रबन्धक श्री शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक “स्वर्णहार” मसालों को जन जन की रसोई तक पहुँचाने के लिए उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किए जा चुके है. साथ ही लगभग 1 करोड़ से ज्यादा के व्यापार के लिए बुकिंग हो चुकी है. आगे हमारी योजना राज्य के प्रत्येक जिले में डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जाने की है. इस कार्यक्र्म के शुभ अवसर पर इफको किसान के समस्त स्टाफ, मार्केटिंग मैनेजर और डिस्ट्रीब्यूटरों ने भाग लिया. जो इफको किसान के उच्च गुणवत्ता के शुद्ध मसाले अपने उपभोक्ता के लिए उपलब्ध कराने में मदद करेंगे.

English Summary: IFFCO Kisan's "Swarnahar" Spices Formal Launching in Lucknow
Published on: 19 September 2019, 06:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now