Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 April, 2021 5:59 PM IST
Mahindra and mahindra

हर दिन कंपनियां नए-नए आंकड़ें जारी करती रहती हैं, लेकिन इस बीच महिंदा एडं महिंद्रा कंपनी ने जिस तरह का आंकड़ा जारी किया है, उसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है. यह आंकड़ा अभी खासा चर्चा में बना हुआ है. इस आंकड़ों को देखकर कंपनी के कारिंदें बेहद खुश हो रहे हैं. आखिर क्या है? इस आंकड़ें में, जानने के लिए पढिए हमारी यह खास रिपोर्ट...

खैर, कंपनी के इस आंकड़ें पर गौर फरमाने से पहले हम आपको बतातें चलें कि चाहे सरकार हो या निजी संस्थाएं सभी की एकमात्र कोशिश यही रहती है कि किसानों को उन्नत बनाया जाए व हमारे किसान भाई-बहन आत्मनिर्भर हों. इस दिशा में हमारे अन्नदाताओं को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाए इसके लिए महिंद्रा एडं महिंद्रा शुरू से प्रतिबद्ध रही है.

कंपनी किसानों को उन्नत बनाने की दिशा में लगातार बेहतरीन ट्रैक्टर का उत्पादन कर खेती किसानी के लिए किसानों को सहूलियतें प्रदान कर रही है. इस बीच कंपनी ने एक ऐसा ही आंकड़ा जारी किया है, जिसमें इस पूरे वित्तीय वर्ष कंपनी द्वारा बेचे गए ट्रैक्टरों के आंकड़ें दर्ज हैं. कंपनी द्वारा जारी किए गए ये आंकड़ा इस बात की तस्दीक करते हुए नजर आ रहे है कि ट्रैक्टर की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई है.

यहां देखिए पूरे आंकड़ें

वहीं इस संदर्भ में कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि, 'वित्तीय वर्ष 2020 के दौरान कंपनी ने महामारी की वजह से महज 13,613 इकाईयां ही बेची थी. कंपनी ने कहा, 'कंपनी ने घरेलू बाजार बिक्री के मामले में 122 प्रतिशत तक का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिससे हमारे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है. वहीं, वैश्विक बाजार में भी कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री के मामले में 413 फीसद का आंकड़ा पार किया है. उधर, 31 मार्च 2021 के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो कंपनी ने अब तक 28,817 ट्रैक्टर की इकाईयां बेची है, जो कि यकीनन हमारे लिए फायदेमंद रहा है.

साथ ही आपको बताते चले कि अभी रबी की फसलों की कटाई शुरू होने वाली है, ऐसे में स्वभाविक है कि आगामी दिनों में ट्रैक्टर की मांग बाजार में बढ़ेगी. इतना ही नहीं, कंपनी 1,113 ट्रैक्टर अब तक बाहर देशों में निर्यात कर चुकी है, जो कि महिन्द्रा कंपनी के लिए यकीनन फायदे का सौदा साबित हो रहा है. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में  3,54,498 ट्रैक्टर बेची है. इन आंकड़ों को देखकर कंपनी काफी उत्साहित है, और आगामी दिनों में इससे भी बेहतर परिणाम देने की दिशा में प्रतिबद्ध नजर आ रही है.

English Summary: Hike in the sale of Mahindra and mahindra tractor
Published on: 03 April 2021, 06:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now