Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 2 March, 2021 3:12 PM IST
Harvesto Group

भारत में हार्वेस्टो ग्रुप (Harvesto) एक एकीकृत व्यापार समूह है, जो दुनियाभर के 30 से अधिक देशों में कृषि, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा और विनिर्माण और उत्पादों का संचालन करता है. इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे बड़ी मृदा परीक्षण प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है.

यह कंपनी किसानों, उद्यमियों, निजी संगठनों और सरकारी विभागों को अपने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला शुरू करने में मदद करती है. इसके अलावा दुनियाभर के सभी किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा में मदद करती है. इस संबंध में कंपनी के एमडी हर्ष दहिया का कहना है कि उनकी कंपनी द्वारा आधुनिक डिजिटल मिट्टी जांच मशीन उपलब्ध कराई जाती है. यह मिट्टी के 14 मानकों की जांच करती है और 100 फसलों के लिए उर्वरक की सिफारिश देती है.

हार्वेस्टो ग्रुप को हर्ष दहिया ने साल 2016 में किसानों के लिए आधुनिक तकनीक को विकसित करने और लाने के लिए एक प्रभाव-चालित संगठन के रूप में शुरू किया गया था. हार्वेस्टो आज एक ऐसा ब्रांड है, जो दुनियाभर के 30 से अधिक देशों में ग्राहकों के लिए विश्वसनीय बना हुआ है.

14 मानकों पर करती है मिट्टी परीक्षण

  • जैविक कार्बन (OC)

  • उपलब्ध नाइट्रोजन (N)

  • उपलब्ध फास्फोरस (P)

  • उपलब्ध पोटेशियम (K)

  • उपलब्ध जस्ता (जिंक) (Zn)

  • उपलब्ध सल्फर (S)

  • उपलब्ध बोरेन (B)

  • उपलब्ध आयरन (Fe)

  • मैंगनीज (Mn)

  • तांबा (कापर) (Cu)

  • विद्युत चालकता (Ec)

  • पीएच (pH)

  • एसिड मिट्टी के लिए चुना टेस्ट

  • क्षारीय मृदा के लिए जिप्सम टेस्ट

प्रमुख विशेषताएं

  • मिट्टी के 14 मानकों की जांच करती है.

  • 100 फसलों के लिए उर्वरक की सिफारिश देती है.

  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रिंट करके देती है

  • मृदा स्वास्थ्य रिपोर्ट मोबाइल पर भेजती है.

  • मिट्टी को उपजाऊ रखती है.

  • 6 घंटे का बैटरी बैकअप और सौर ऊर्जा से चार्ज की सुविधा

  • कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए USB Port

  • अब कोई भी अपनी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला शुरू करके पैसा कमा सकता है.

English Summary: Harvesto Group Provides Modern Digital Soil Testing Machine To Farmers
Published on: 02 March 2021, 03:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now