Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 2 June, 2025 2:25 PM IST
Escorts Kubota ने मई 2025 में बेचे 10,354 ट्रैक्टर्स (सांकेतिक तस्वीर)

Escorts Kubota Tractor Sales Report May 2025: इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपनी मई 2025 में हुई बिक्री के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया है. मई माह में कंपनी का लगभग अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मई 2025 में पिछले साल के मुकाबले इस महीने अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री की है. कंपनी द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बिक्री में 2.0% की कमी और निर्यात बिक्री में 71.3% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

आइये कृषि जागरण के आर्टिकल में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की मई 2025 में ट्रैक्टरों की बिक्री के आकड़ों को विस्तार से जानें.

घरेलू बिक्री में 2% की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मई 2025 में अपने ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. मई माह में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 9,703 ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 9,906 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था.

निर्यात बिक्री में 71.3% की वृद्धि

कंपनी द्वारा जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मई 2025 की निर्यात बिक्री में 71.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने मई माह में 651 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की है, जबकि मई 2024 में सिर्फ 380 ट्रैक्टरों को ही भारत से बाहर बेचा गया था.

कुल बिक्री में 0.7% की ग्रोथ

यदि हम एस्कॉर्ट्स कुबोटा की मई 2025 में हुई कुल बिक्री के आकड़ों की बात करें, तो कंपनी ने मई महीने की कुल बिक्री यानी घरेलू + निर्यात बिक्री में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने मई 2025 में 10,354 ट्रैक्टरों को बेचा है, जबकि मई 2024 में 10,286 ट्रैक्टर्स की बिक्री की गई थी.

English Summary: escorts kubota tractor sales report may 2025 in hindi
Published on: 02 June 2025, 02:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now