Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 April, 2025 2:47 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Escorts Kubota Tractor Sales Report March 2025: इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपनी मार्च 2025 में हुई बिक्री के आंकड़ों को सार्वजनिक कर दिया है. मार्च माह में कंपनी का अच्छा खासा प्रदर्शन रहा है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मार्च 2025 में पिछले साल के मुकाबले इस महीने ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री की है. कंपनी द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बिक्री में 15.2% और निर्यात बिक्री में 12.4%% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

आइये कृषि जागरण के आर्टिकल में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की मार्च 2025 में ट्रैक्टरों की बिक्री के आकड़ों को विस्तार से जानें.

घरेलू बिक्री में 15.2% की वृद्धि

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मार्च 2025 में अपने ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री में 15.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. मार्च 2025 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 10,775 ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 9,355 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था.

निर्यात बिक्री में 12.4% की ग्रोथ

कंपनी द्वारा जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मार्च 2025 की निर्यात बिक्री में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने मार्च माह में 599 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की है, जबकि मार्च 2024 में सिर्फ 533 ट्रैक्टरों को ही भारत से बाहर बेचा गया था.

कुल बिक्री में 15% की बढ़त

यदि हम एस्कॉर्ट्स कुबोटा की मार्च 2025 में हुई कुल बिक्री के आकड़ों की बात करें, तो कंपनी ने मार्च महीने की कुल बिक्री यानी घरेलू + निर्यात बिक्री में 15 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है. कंपनी ने मार्च 2025 में 11,374 ट्रैक्टरों को बेचा है, जबकि मार्च 2024 में 9,888 ट्रैक्टर्स की बिक्री की गई थी.

English Summary: escorts kubota tractor sales report march 2025 in hindi
Published on: 01 April 2025, 02:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now