Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 2 May, 2024 3:53 PM IST
अप्रैल 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने बेचे 7,515 ट्रैक्टर्स

Escorts Kubota Tractor Sales Report April 2024: भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपनी अप्रैल 2024 में हुई बिक्री के आंकड़ें सार्वजनिक कर दिए है. कंपनी का अप्रैल माह की सेल्स में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बिक्री में अप्रैल 2023 के मुकाबले अप्रैल 2024 में कम ट्रैक्टर बेचे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बिक्री में 1.2% की कमी, निर्यात बिक्री में 10.9% की वृद्धि दर्ज की है.

आइये कृषि जागरण के आर्टिकल में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की अप्रैल 2024 में हुई बिक्री को विस्तार से जानते हैं.

घरेलू बिक्री में 1.2% की कमी

कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2024 में ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में 1.2% की कमी का सामना किया है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2024 में 7,168 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 7,252 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था.

ये भी पढ़ें: VST Tractor ने अप्रैल 2024 में बेचे 983 टिलर्स और 208 ट्रैक्टर्स, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

निर्यात बिक्री में 10.9% की वृद्धि

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने अप्रैल 2024 की निर्यात बिक्री में 10.9% की वृद्धि दर्ज की है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2024 में 347 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2023 में 313 ट्रैक्टरों को ही भारत से बाहर बेचा गया था.

कुल बिक्री में 0.07% की गिरावट

यदि हम एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी की कुल बिक्री की बात करें, तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल 2024 में कुल बिक्री यानी घरेलू + निर्यात बिक्री में 0.07% की गिरावट का सामना किया है. कंपनी ने अप्रैल माह में कुल 7,515 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2023 में 7,565 ट्रैक्टरों की बिक्री की गई थी.

English Summary: escorts kubota tractor sales report april 2024 in hindi full details
Published on: 02 May 2024, 03:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now