Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 July, 2020 5:56 PM IST

देश में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) की एक अलग पहचान है. हाल ही में अमेजन ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, अमेजन की डिजिटल भुगतान इकाई अमेजन पे (Amazon Pay) ने ऑनलाइन वाहन बीमा देने वाली एको जनरल इंश्योरेंस (Acko General Insurance) के साथ गठजोड़ कर लिया है. इसके बाद अब अमेजन पे भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए बीमा उपलब्ब्ध कराएगा.

खबरों की मानें, तो अमेजन पे पर एको इंश्योरेंस के वाहन बीमा बिना किसी आसानी के उपलब्ध होंगे, तो वहीं अमेजन प्राइम सदस्यों को अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जाएगा. बता दें कि बीमा लेने के लिए ग्राहक को मोटरसाइकिल या कार की सामान्य जानकारी देनी होगी. इसके बाद बीमा की राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. खास बात है कि ग्राहक बिना किसी समस्या और कागज के दावा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, कुछ शहरों के ग्राहकों के लिए 1 घंटे में पिकअप, 3 दिन में दावे का निपटान और 1 साल की मरम्मत की वारंटी की सुविधा दी जाएगी.  

अमेजन पे के भारतीय परिचालन के निदेशक और वित्तीय सेवा के प्रमुख विकास बंसल का कहना है कि हम ग्राहकों के लिए ऐसी सुविधा देना चाहते हैं, जो सबसे ज्यादा भरोसेमंद और सुविधाजनक हो. आजकल लगतार अमेजन पे पर अधिक सेवाओं की डिमांड बढ़ रही है. इस तरफ ध्यान देते हुए वाहन बीमा उत्पाद की पेशकश कर की गई है. कंपनी इस साझेदारी के जरिए बीमा को अधिक वहनीय और आसान बनाया जाएगा, साथ ही अधिक से अधिकत लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

English Summary: Amazon Pay will provide auto insurance facility
Published on: 24 July 2020, 06:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now