Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 October, 2019 3:12 PM IST

कृषि रसायन के अध्यक्ष सुरेश रेड्डी और व्यवसाय प्रमुख,उत्तर भारत सुरिंदर मट्टू ने हाल ही में हरियाणा के बाजार और धान उत्पादन क्षेत्रों का दौरा किया है. इन दोनों ने ही अजय कुमार के क्षेत्र में एस के शर्मा के साथ अकुंर के क्षेत्र में, ए पंडिता के साथ दौरा किया. इस दौरे का अहम उद्देश्य धान के खेत में उनके नए उत्पाद क्रिटॉप गोल्ड के परिणाम को देखना था. इस तरह के कई प्रदर्शन करनाल, पानीपत, और सोनीपत जिलों में किए गए.

रेड्डी के अनुसार जिन खेतों पर हम गए वहां क्रिटॉप गोल्ड के प्रदर्शनी प्लॉटस में काफी उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिले. इन धान के खेतों में लीफ फोल्डर का हमला नियंत्रण में है और किसी अन्य कीट का प्रकोप भी देखने को नहीं मिला. हमें लगता है कि प्रबंधकों के साथ सभी टीम के सदस्यों को फील्ड स्तर पर सभी प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेना चाहिए और फील्ड स्तर पर काम करना चाहिए. इस दौरे के दौरान उन्होंने इस उत्पाद के परिणामों के विषय में जानने के लिए किसानो के साथ बातचीत भी की. इसके अलावा बाजार में विभिन्न वितरकों के साथ उनकी बातचीत काफी फलदायी और व्यापार उन्मुख रही. वे सभी क्षेत्रों में उत्पाद के प्रदर्शन से काफी आश्वस्त थे.

इसके अलावा कृषि रसायन ने किसानों के लिए दैनिक आधार पर 'मैक्स एनर्जी' / 'के मैक्स' के क्रॉप शो का आयोजन किया. अभी तक पंजाब में 29 फील्ड डेज या क्रॉप शो आयोजित किए गए हैं. यहां पर अशोक सुनेहा जो कि व्यवसाय विकास प्रबंधक हैं, ने स्वयं 12 से अधिक फसल शो में भाग लिया है. उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान की फसल में मैक्स एनर्जी से अदभुत और आश्चर्यजनक परिणामों को देखकर बहुत ही संतुष्ट और खुश थे.

फील्ड डे और शो के दौरान निम्न गतिविधियां की गई.

उपयोगकर्ता या संतुष्ट किसानों की वीडियो क्लिप बनाई गई.

प्रतिभागियों की सूची भी तैयार की गई.

उपचारित और अनुपचारित अनाज के दानों की गुणवत्ता जांची गई

उपचारित और अनुपचारित पौधों के ब्यांत की हरियाली की समीक्षा की गई

उपचारित और अनुपचारित प्लॉटस की हरियाली की समीक्षा की गई

उपचारित और अनुपचारित पौधों के ब्यांत की संख्या गिनी

इन दोनों ही अवसरों पर हरियाणा और पंजाब के किसानों की अच्छी भागीदारी देखी गई है.

English Summary: Agrochemicals organized 'Field Days' for farmers of Haryana and Punjab
Published on: 26 October 2019, 03:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now